सबसे पहले तरबूज के फील्ड स्पॉट (पीला धब्बा) को देखें। यह वह हिस्सा होता है जो जमीन पर टिककर पकता है।
अगर यह धब्बा गहरा पीला या क्रीम रंग का है, तो तरबूज पका और मीठा होने की संभावना ज्यादा होती है। अगर यह सफेद या हल्का है, तो फल कच्चा हो सकता है।
तरबूज को हल्के से थपथपाएं। अगर इसमें से गूंजती हुई खोखली आवाज आती है, तो यह पका हुआ और रसदार है। अगर आवाज भारी और दबी हुई लगे, तो यह अंदर से कच्चा या फीका हो सकता है।
अच्छा तरबूज अपने आकार के हिसाब से भारी होता है, क्योंकि उसमें पानी और रस भरपूर होता है। इसलिए हमेशा थोड़ा भारी तरबूज चुनें।
मीठा तरबूज आमतौर पर गहरे हरे रंग का होता है और उसकी धारियां साफ दिखाई देती हैं। उसका छिलका ज्यादा चमकदार नहीं बल्कि थोड़ा मैट (फीका) होता है।
अगर डंठल सूखा हुआ है, तो इसका मतलब है कि तरबूज पूरी तरह पक चुका है। हरा डंठल कच्चे होने का संकेत हो सकता है।
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप बिना काटे ही मीठा और स्वादिष्ट तरबूज आसानी से चुन सकते हैं।