मियाजाकी आम के पौधे को गमले में उगाना थोड़ा कठिन है लेकिन असंभव नहीं है। सही देखभाल और कुछ खास बातों का ध्यान रख घर की छत पर ही दुनिया का सबसे महंगा आम उगाया जा सकता है।
सबसे पहले तो आपके कलम किया हुआ मियाजाकी आम का पौधा लाना होगा। इस पौधे को 24 से 30 इंच चौड़े और गहरे गमले में लगाएं। ध्यान रहे कि गमले में पानी निकलने की सुविधा हो।
मियाजाकी आम के पौधे के लिए गमले में 50 प्रतिशत मिट्टी, 30 प्रतिशत अच्छी खाद , 10 प्रतिशत रेत और 10 प्रतिशत कोकोपिट मिलाएं।
पौधे को छत पर ऐसी जगह रखें जहां कम से कम 8 घंटे की भरपूर धूप मिले। जाड़े में इसे पाले से भी बचाना होगा। ठंड से बचाने के लिए पौधे को ढंकना होगा।
पौधे में कीड़े ना लगें इसके लिए आप ताहें तो नीम का तेल छिड़क सकते हैं। हर महीने एक बार खाद डालें। सही प्रूनिंग करें। करीब 3 साल में आपका लगाया पौधा फल देने लायक हो जाएगा।