लकड़ी के डाइनिंग टेबल को साफ करने और उसकी देखभाल करने के कुछ कारगर तरीके बताए जा रहा हैं। ये एक्सपर्ट टिप्स आपके डाइनिंग टेबल की उम्र बढ़ा देंगे:
डेली सफाई करें। इसके लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें। यह धूल को सोख लेता है और लकड़ी पर खरोंच नहीं आने देता। कपड़े को हल्का सा नम करें और टेबल को पोंछें, फिर तुरंत सूखे कपड़े से नमी सुखा दें।
टेबल पर खाने के जिद्दी दाग या तेल के निशान के लिए एक कप पानी में कुछ बूंदें डिश वॉशिंग लिक्विड की मिलाएं। किसी कपड़े को इस घोल में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और फिर दाग वाली जगह को साफ करें। सफाई के बाद सूखे सूती कपड़े से पोंछना ना भूलें है।
गर्म बर्तन या गीले गिलास से टेबल पर बन आए सफेद निशान को हटाने के लिए टूथपेस्ट या बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट लें। दाग वाली जगह पर हल्के हाथ से रगड़ें और फिर साफ कर दें।
लकड़ी की नमी और चमक बरकरार रखने के लिए साल में दो बार वैक्स या लकड़ी की पॉलिश का प्रयोग करें। जैतून के तेलऔर नींबू के रस का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मेशा गर्म बर्तनों के लिए ट्रिवेट्स और गिलासों के लिए कोस्टर्स का उपयोग करें। यह लकड़ी को जलने और पानी के दागों से बचाता है।
टेबल को सीधी धूप से दूर रखें यह लकड़ी का रंग उड़ा सकती हैं। नमी का भी ध्यान रखें। घर में बहुत अधिक नमी या बहुत अधिक सूखापन लकड़ी को फुला या सिकोड़ सकता है।