आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस बहुत ही जोरों शोरों के साथ मना रहा है। आज ही के दिन भारत लोकतांत्रिक गणराज्य बना था। हर साल गणतंत्र दिवस के दिन पर कर्तव्य पथ पर खास परेड होती है। गणतंत्र दिवस उत्सव 2026 से अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खी बटोर रही हैं।
मोदी जी हर गणतंत्र दिवस पर खास लिबास में नजर आते हैं। साल भर जनता को उनके इस लुक का इंतजार रहता है। इस साल मोदी जी ने गणतंत्र दिवस उत्सव के लिए बहुत ही साधारण और पारंपरिक कुर्ता पहना था।
गहरे नीले रंग के फुल स्लीव्स वाले कुर्ते के साथ मोदी जी ने सफेद पजामा पहना था। कुर्ता के साथ मोदी जी ने हल्के नीले रंग की बंदगला बटन वाली जैकेट पहनी थी।
मोदी जी हमेशा कुर्ता-पजामा के साथ काले रंग के जूते पहनते हैं। कुर्ता-पजामा वाले लुक के साथ मोदी जी की पगड़ी का रंग भी खूब निखरकर आया।
मोदी जी ने 77वें गणतंत्र दिवस के लिए लाल छापा वर्क वाली बनारसी पगड़ी पहनी थी। उनकी ये पगड़ी बेशक ही देश के अनोखे और चमकीले रंगों का प्रतीक है।
लाल रंग की पगड़ी पर गोल्डन जरी से बूटी का काम किया हुआ था। वहीं ये पगड़ी साइड से मल्टीकलर रंगों से सजी हुई थी।
ये पगड़ी लाल, नारंगी, हरे, पीले तो गुलाबी, बैंगनी हर खूबसूरत रंग को मिलाकर बनाई गई है। इस पगड़ी/साफा की पूछ चटक हरे रंग की थी।