गर्मी में कौन सा तेल खाना चाहिए, किस तेल में पका खाना सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

गर्मियों में सही कुकिंग ऑयल चुनना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। जानिए कौन सा तेल गर्मी में खाना चाहिए, किस तेल में बना खाना नुकसान पहुंचा सकता है और क्यों ज्यादा तला-भुना खाना शरीर पर भारी पड़ सकता है।

Authored by: विनीतUpdated May 17 2026, 05:34 IST
गर्मियों में कौन सा कुकिंग ऑयल यूज करेंImage Credit : Istock01 / 08

गर्मियों में कौन सा कुकिंग ऑयल यूज करें

गर्मी शुरू होते ही लोग ठंडी चीजें खाने-पीने पर ध्यान देने लगते हैं, लेकिन एक चीज जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, वो है कुकिंग ऑयल। रोजाना जिस तेल में खाना बनता है, उसका असर सीधे हमारी सेहत पर पड़ता है। खासकर गर्मियों में गलत तेल और ज्यादा तला-भुना खाना पेट, हार्ट और वजन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि मौसम के हिसाब से सही तेल चुना जाए और खाने की आदतों में थोड़ा बदलाव किया जाए।

गर्मियों में हल्का तेल खाना क्यों माना जाता है बेहतरImage Credit : Istock02 / 08

गर्मियों में हल्का तेल खाना क्यों माना जाता है बेहतर

गर्मी के मौसम में शरीर जल्दी थकता है और पाचन भी थोड़ा स्लो हो सकता है। ऐसे में ज्यादा भारी तेल में बना खाना शरीर को सुस्त बना सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल और राइस ब्रान ऑयल जैसे विकल्प गर्मियों में बेहतर माने जाते हैं। ये तेल हल्के होते हैं और शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालते। साथ ही इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स हार्ट को भी सपोर्ट करते हैं।

बार-बार गर्म किया तेल बन सकता है परेशानीImage Credit : Istock03 / 08

बार-बार गर्म किया तेल बन सकता है परेशानी

अक्सर घरों या बाहर की दुकानों पर एक ही तेल को कई बार गर्म करके इस्तेमाल किया जाता है। यही आदत धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। बार-बार गर्म होने पर तेल में ऐसे तत्व बनने लगते हैं जो शरीर में सूजन, हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकते हैं। गर्मियों में यह असर और ज्यादा महसूस हो सकता है क्योंकि इस मौसम में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होता है।

ज्यादा तला-भुना पेट और लिवर पर डालता है असरImage Credit : Istock04 / 08

ज्यादा तला-भुना पेट और लिवर पर डालता है असर

गर्मी में समोसे, कचौड़ी, पूड़ी या फ्राइड स्नैक्स खाने में स्वाद जरूर लगते हैं, लेकिन रोजाना ऐसी चीजें खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा ऑयली खाना पेट में भारीपन, गैस और एसिडिटी बढ़ा सकता है। वहीं लंबे समय तक ऐसा खाना खाने से फैटी लिवर और वजन बढ़ने जैसी परेशानियां भी शुरू हो सकती हैं।

हर तेल खराब नहींImage Credit : Istock05 / 08

हर तेल खराब नहीं

कई लोग सोचते हैं कि घी या नारियल तेल पूरी तरह नुकसानदायक हैं, जबकि ऐसा नहीं है। असली फर्क इस बात से पड़ता है कि आप कितनी मात्रा में और किस तरीके से उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर किसी को पहले से कोलेस्ट्रॉल या हार्ट की दिक्कत है, तो उन्हें सीमित मात्रा में ही ऐसे फैट्स लेने चाहिए। किसी भी तेल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल शरीर पर असर डाल सकता है।

समझदारी से चुनें कुकिंग ऑयलImage Credit : Istock06 / 08

समझदारी से चुनें कुकिंग ऑयल

आज बाजार में कई तरह के कुकिंग ऑयल मिलते हैं और हर तेल खुद को सबसे हेल्दी बताता है। लेकिन तेल खरीदते समय सिर्फ स्वाद या विज्ञापन पर भरोसा करना सही नहीं है। ऐसा तेल चुनना बेहतर होता है जिसमें अनसैचुरेटेड फैट्स और जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद हों। साथ ही एक ही तेल को हमेशा इस्तेमाल करने के बजाय समय-समय पर बदलना भी अच्छा माना जाता है।

गर्मी में कम तेल वाला खाना शरीर को रखता है हल्काImage Credit : Istock07 / 08

गर्मी में कम तेल वाला खाना शरीर को रखता है हल्का

गर्मियों में शरीर को हेल्दी रखने का सबसे आसान तरीका है कम तेल और हल्का खाना। उबली हुई, ग्रिल्ड या हल्की भुनी चीजें शरीर को ज्यादा आराम देती हैं। अगर खाने में सही तेल और सही मात्रा का ध्यान रखा जाए, तो गर्मी में भी स्वाद और सेहत दोनों का बैलेंस आसानी से बना रह सकता है।

​डिस्क्लेमर​Image Credit : Istock08 / 08

​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!