फरहाना का साड़ी ब्लाउज कलेक्शन वाकई काफी प्यारा है। बिग बॉस हाउस में उनके लुक्स के काफी चर्चे हुए हैं। इन दोनों ही क्लासिक स्टाइलिश साड़ियों में वे प्यारी लग रही हैं।
स्ट्राइप्स वाली ये काली साड़ी का लुक भी बहुत ही स्टाइलिश है। फरहाना ने इसे सीक्वेन ब्लैक टैसल वर्क वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है।
रेडी टू वियर पैटर्न की ये वाली साड़ी का लुक भी बहुत ही प्यारा है। मेहंदी ग्रीन कलर की इस साड़ी के साथ सिल्वर जरी वर्क काफी अच्छा लग रहा है।
इस ग्रीन बनारसी साड़ी वाले लुक का तो बेशक जवाब नहीं है। खूबसूरत लटकन बॉर्डर वाली ये साड़ी और ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ फरहाना ने कंट्रास्ट येलो बनारसी दुपट्टा भी कैरी किया है।
क्लासिक रेड कलर की ये वाली शिफॉन साड़ी का लुक काफी फिल्मी लग रहा है। फरहाना ने इसे सुंदर से स्टाइलिश स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज के साथ स्टाइल किया।
सिंपल और एकदम प्लेन पीले रंग की ये वाली शिफॉन की साड़ी का लुक भी कुछ कम नहीं है। इसके साथ भी फरहाना ने काफी डिजाइनर ब्लाउज पहना है।
नीले रंग की ये वाली ट्रांसपेरेंट नेट की साड़ी और वी नेक मैटलिक ब्लाउज का कॉम्बिनेशन भी काफी शानदार है।