Divorce Party: दुनिया का इकलौता देश जहां तलाक पर लड़की को लगती है मेहंदी, होती है जबरदस्त दावत

जब दो लोग शादी करके एक दूसरे के साथ सात जन्मों की कसम खाते हैं तो वो कभी नहीं सोचते कि जीवन में कभी ऐसा भी दिन आएगा कि उन्हें तलाक लेकर अलग होना पड़ेगा। शायद इसीलिए कहते हैं कि शादी और तलाक किसी भी रिश्ते के दो पहलू हैं। तलाक का दर्द बहुत सेल लोग झेल नहीं पाते हैं। हालांकि कुछ ऐसे देश भी हैं जहां डिवोर्स के बाद जश्न मनाया जाता है।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Mar 9 2025, 10:16 IST
तलाक का जश्न मनाता है ये देश01 / 05

तलाक का जश्न मनाता है ये देश

भारत में आज भी कई जगह तलाक को अच्छा नहीं माना जाता है। लोगों के बीच डिवोर्स एक बुरे ख्वाब की तरह घर कर गया है। हालांकि कुछ लोग इसे गलत नहीं मानते हैं। लेकिन एक देश है जहां तलाक को नए जीवन की शुरुआत माना जाता है। वहां डिवोर्स के बाद लड़की के हाथों में मेहंदी लगाकर दावत देकर जश्न मनाया जाता है।

02 / 05Photo : Facebook

मॉरिटानिया

पश्चिमी अफ्रीका में मॉरिटानिया नाम का एक छोटा सा देश है। यहां डिवोर्स को शर्म की बात नहीं समझा जाता। तलाक होने पर लड़की को खुशी से मेहंदी लगाई जाती है।

03 / 05Photo : Facebook

होती है डिवोर्स पार्टी

तलाक के बाद लड़की के घर में डिवोर्स पार्टी रखी जाती है। इस पार्टी में मेहमानों को बुलाया जाता है, लजीज पकवान बनते हैं। सब खुशी से झूमते-नाचते हुए तलाक का जश्न मनाते हैं।

04 / 05Photo : Facebook

जश्न की वजह

मॉरिटानिया में डिवोर्स के बाद इस तरह के जश्न के पीछे की वजह यह होती है कि लड़की दोबारा शादी के लिए तैयार है।

05 / 05Photo : Facebook

आम है तलाक होना

मॉरिटानिया समेत कई मुस्लिम देशों में तलाक होना आम बात है और लोग 5 से 10 या 20 बार भी शादी कर लेते हैं।