आलिया भट्ट के सौतेले भाई यानि की महेश भट्ट के बेटे राहुल का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बहनोई रणबीर के साथ अपने रिश्ते से जुड़ी खास बातें शेयर की। राहुल ने बताया कि, वे रणबीर केवल उनके बेहतरीन एक्टर होने की वजह से पसंद नहीं करते हैं, बल्कि..
राहुल ने रणबीर की काफी तारीफ की और बताया कि, बहनोई के साथ वे अक्सर कई सारी चीजों को लेकर बात करते रहते हैं। फिल्मों के साथ साथ दोनों की फिटनेस को लेकर भी बात चीत होती है। हालांकि वो रणबीर को दो खा कारणों से सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, जो हर किसी को अपने अंदर लाना ही चाहिए।
राहुल ने बताया कि, रणबीर इसलिए एक बेहतरीन व्यक्ति हैं। क्योंकि वे उनकी सौतेली बहन आलिया से खूब प्यार करते हैं। और न केवल प्यार बल्कि उनका बेहद सम्मान भी करते हैं। और यही बात उन्हें खास बनाती है, तो ये हर इंसान में होना भी चाहिए।
आलिया से प्यार और सम्मान के साथ रहने के साथ। राहुल रणबीर को इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि वे एक बेहतरीन पिता हैं। और राहा के लिए उन्होने खुद को तो अपने आस पास की बहुत सारी चीजों को सकारात्मक रूप से बदला है।
बेशक ही रणबीर अपनी पत्नी, बेटी के साथ साथ ससुराल वालों के साथ भी खास रिश्ता शेयर करते हैं। जो हर दामाद को सीखना ही चाहिए, ऐसा करने से आपकी पत्नी और उनके परिवार वाले आपसे हमेशा खुश रहेंगे।