फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जा रहा है। रहमान डकैत के किरदार में अक्षय ने वाकई जान फूंक दी। कास्ट की एक्टिंग और फिल्म की कहानी के साथ साथ इन दिनों नेटिजन्स के बीच रहमान डकैत के एंट्री वाले गाने की खूब चर्चा हो रही है। इस अरबी गाने को एनिमल वाले जमाल कुडू जैसी पॉपुलैरिटी मिल रही है।
फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री वाले सीन को काफी ज्यादा पसंद किया गया। उनकी एंट्री के साथ बैकग्राउंड में खास गाना बज रहा था। जो सुनने में तो आपको भी बहुत अच्छा लगा होगा, लेकिन आप उस गाने का नाम या मतलब जानते हैं ?
इंटरनेट पर रहमान डकैत का एंट्री सॉन्ग ढूंढ ढूंढकर सुना जा रहा है। बता दें कि, ये एक बहरैनी अरबी गाना है।
इस ट्रेंडी वायरल गाने का नाम FA9LA है, हालांकि इसका उच्चारण फासला होता है।
बहरैनी भाषा में इसका मतलब पार्टी या फन टाइम होता है।
ये सुपरहिट गाना साल 2024 में लॉन्च हुआ था। इसे Flipperachi ने लिखा और गाया है। रहमान डकैत की एंट्री के लिए बेशक ही ये गाना गजब लगा।
एनिमल फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री वाला ईरानी गाना जमाल कुडू भी ऐसे ही वायरल हुआ था। फैंस पर FA9LA को नया जमाल कुडू कह रहे हैं।