डेंगू बुखार के मरीजों के लिए अमृत हैं ये फल, जल्द करते हैं वायरस का खात्मा, तेजी से रिकवरी में करते हैं मदद

Best Fruits for Dengue Recovery In Hindi : डेंगू के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। जिससे बचाव करना बहुत जरूरी है। यदि आपको डेंगू हो गया है और आप इससे जल्दी रिकवरी चाहते हैं तो आपको कुछ फलों को सेवन जरूर करना चाहिए।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Sep 25 2024, 17:14 IST
डेंगू से कैसे पाएं राहतImage Credit : IStock01 / 06

डेंगू से कैसे पाएं राहत

डेंगू का कहर आपको अपनी चपेट में न ले इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी सुरक्षा अच्छे से करें। लेकिन तब भी आपको डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी डेंगू से रिकवरी में काफी मदद कर सकते हैं।

कीवीImage Credit : IStock02 / 06

कीवी

कीवी में मौजूद कॉपर लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है। यह आपके इन्फेक्शन को जल्दी ठीक करने में कारगर है। इसमें पोटेशियम, विटामिन-ई और विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो डेंगू से निजात पाने में काफी मदद करता है।

अनारImage Credit : IStock03 / 06

अनार

अनार में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारे प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद है। डेंगू होने पर आप रोजाना कम से कम 2 अनार का सेवन जरूर करें।

संतराImage Credit : IStock04 / 06

संतरा

संतरा विटामिन-सी से भरपूर एक फल है, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। डेंगू के मरीजों को संतरा खाने से रिकवरी में काफी मदद मिलती है।

पपीताImage Credit : IStock05 / 06

पपीता

पपीता में पाचन एंजाइम पाए जाते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए कारगर साबित होता है। डेंगू के मरीजों के लिए पपीता काफी फायदेमंद माना जाता है।

ड्रैगन फ्रूट Image Credit : IStock06 / 06

ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट्स, हाई फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा ड्रैगन फ्रूट में विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो डेंगू से रिकवर करने में कारगर साबित होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!