आजकल हर कोई फिट और एक्टिव दिखना चाहता है, लेकिन ज्यादातर लोग सोचते हैं कि इसके लिए बहुत सख्त डाइट या एक्सपेंसिव फूड खाना जरूरी है। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस शारवरी वाघ ने इस सोच को गलत साबित कर दिया है। शारवरी पोहा, इडली जैसे सिंपल देसी खाने से फिट रहती हैं और अपनी पतली कमर और कर्वी फिगर से फैंस का दिल जीत रही हैं। जानिए उनका सीधा-सादा लेकिन असरदार फिटनेस रूटीन।
शारवरी का दिन शुरू होता है बिल्कुल हल्के और घर जैसे खाने से। वो पोहा, इडली या उपमा जैसे ब्रेकफास्ट को पहली पसंद मानती हैं। उनका मानना है कि सुबह का खाना ऐसा होना चाहिए जो पेट को भरे, एनर्जी दे लेकिन भारी न लगे। यही वजह है कि वो ऑयली या बाहर के खाने से बचती हैं।
शारवरी फैंसी सलाद या डाइट फूड के पीछे नहीं भागतीं। वो दो रोटी, दाल और मौसमी सब्जी खाकर अपने लंच को पूरा करती हैं। उनका मानना है कि देसी खाना हमारे शरीर के लिए सबसे अच्छा होता है और इससे न तो पेट खराब होता है, न ही कमजोरी आती है।
शाम का खाना शारवरी बहुत टाइम पर खा लेती हैं, आमतौर पर 7 बजे तक। वो कोशिश करती हैं कि डिनर हल्का हो, जैसे वेजिटेबल सूप, उबली हुई सब्जियां या सलाद। इससे पेट भी साफ रहता है और नींद भी सुकूनभरी आती है। देर से और भारी खाना वो कभी नहीं खातीं।
शारवरी सिर्फ खाने से ही फिट नहीं रहतीं, वो रोज वर्कआउट भी करती हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और कभी-कभी डांस भी उनके फिटनेस रूटीन का हिस्सा हैं। उनका मानना है कि शरीर को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है, तभी तो बॉडी भी शेप में रहती है और एनर्जी भी बनी रहती है।
शारवरी हर चीज में बैलेंस बनाए रखती हैं। हफ्ते में एक दिन वो चीट डे रखती हैं, जिसमें वो अपना फेवरेट खाना जैसे पिज्जा या मिठाई भी खा लेती हैं। उनका मानना है कि जब तक खाने का मजा रहेगा, तब तक फिटनेस का सफर भी मजेदार रहेगा।
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।