सर्दियां अब पूरी तरह से जा चुकी हैं और गर्मियों ने अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना और भी ज्यादा चुनौती भरा काम हो जाता है। क्योंकि तपती धूप आपको काफी परेशानी में डाल सकती है। आइए देखते हैं गर्मियों के लिए शानदार होममेड ड्रिंक्स...
गर्मियों में खुद को लू की समस्या से बचाना काफी जरूरी होता है। क्योंकि इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है और आपकी सेहत खराब होने लगती है।
विटामिन-सी और फाइबर से भरपूर संतरा आपकी सेहत के लिए रामबाण है। इसे आप गर्मियों में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है।
गर्मियों में रोजाना आंवला और एलोवेरा जूस पीने से आपको काफी फायदा मिल सकता है। विटामिन-सी और डाइटरी फाइबर से भरपूर आंवला-एलोवेरा जूस आपकी सेहत के लिए रामबाण होता है।
यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसे हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह का विकल्प नहीं बनाया जा सकता है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की राय लेना जरूरी है।
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और सेहत को दुरुस्त करने के लिए कच्चे आम से तैयार पन्ना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप कच्चे आम के साथ जीरा पाउडर और काला नमक भी मिलाएं।