गर्मी अपने चरम पर है, धूप ऐसी लगती है मानो आग बरस रही हो। ऐसे में अगर कुछ ऐसा मिल जाए जो न सिर्फ ठंडक दे, बल्कि लू से भी बचाए, तो भला कोई क्यों न खाए? जी हां, हम बात कर रहे हैं खरबूजे की। ये रसीला फल गर्मियों में कुछ ही समय के लिए मिलता है, लेकिन इसके फायदे जान लोगे तो रोज खाना चाहोगे।
खरबूजा खाने में जितना मीठा और टेस्टी होता है, उतना ही शरीर को ठंडक भी देता है। इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखता है। जिन लोगों को लू लगने का डर रहता है, उनके लिए ये किसी वरदान से कम नहीं।
गर्मी में अक्सर पेट की गड़बड़ी होना आम बात है। लेकिन खरबूजा पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें फाइबर होता है जो कब्ज से राहत दिलाता है और पाचन को दुरुस्त रखता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो खरबूजा आपके डाइट में जरूर होना चाहिए। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है।
खरबूजे में विटामिन A और C भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और आंखों की रोशनी को तेज रखते हैं।
अक्सर हम खरबूजे के बीज फेंक देते हैं, लेकिन ये भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। बीजों में प्रोटीन, फाइबर और अच्छे फैट्स होते हैं जो दिल और दिमाग दोनों के लिए अच्छे हैं।
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।