गर्मी का मौसम आते ही खान-पान को लेकर सबसे बड़ा सवाल होता है, क्या इस मौसम में शहद खाना चाहिए या नहीं? यदि आप इस सवाल का जवाब चाहते हैं, तो आगे पढ़ें...
लोगों को अक्सर शहद की तासीर को लेकर भ्रम रहता है। कुछ लोग इसे ठंडा तो कुछ इसे गर्म तासीर वाला समझते हैं।
आपको बता दें कि शहद की तासीर हल्की गर्म होती है। हालांकि इसका ठंडा-गर्म गुण इस बात पर निर्भर करता है, कि इसे किसके साथ लिया जा रहा है।
आयुर्वेद में शहद को प्राकृतिक “अमृत” माना गया है। इसे औषधीय गुणों वाला बताया गया है। शहद योगवाही होता है, यानी जिस चीज के साथ इसे लिया जाता है, उसके गुणों को बढ़ा देता है।
शहद की तासीर हल्की गर्म होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में इसका सेवन किसी ठंडे खाद्य पदार्थ के साथ करना चाहिए। गर्मी में केवल शहद का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
गर्मी के मौसम में बिना बेहतर संयोजन के शहद का सेवन किया जाए, तो इससे पित्त बढ़ सकता है, जिससे जलन, गर्मी, एसिडिटी या बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
गर्मी में शहद का सेवन नींबू पानी, सत्तू, दही, छाछ और शरबत आदि में डालकर किया जा सकता है।