हर किसी की ख्वाहिश होती है लंबी उम्र की, लेकिन सवाल ये है कि सिर्फ लंबी जिंदगी चाहिए या सेहतमंद भी? अगर आप चाहते हैं कि 100 साल तक जिएं और वो भी बिना डॉक्टरों के चक्कर लगाए, तो सद्गुरु जग्गी वासुदेव की कुछ बातें जरूर अपनाएं। सद्गुरु का मानना है कि हमारी लाइफस्टाइल और खानपान ही तय करते हैं कि हम कितने हेल्दी रहेंगे और कितने साल तक जिएंगे।
पानी से भरपूर चीजें जैसे तरबूज, खीरा, पपीता, खरबूजा आदि न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड और डिटॉक्स भी रखते हैं। इनसे पेट भी साफ रहता है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
सद्गुरु का एक आसान टेस्ट है, अगर आपने जो खाया वो 3 घंटे में पेट से निकल जाए, तो वो खाना आपके शरीर के लिए सही है। इसलिए प्रोसेस्ड और हैवी फूड से दूरी बनाना बेहतर है।
बासी या प्रोसेस्ड फूड में न तो पोषण होता है और न ही ऊर्जा। ऊपर से ये शरीर में जहर जैसा असर करते हैं। सद्गुरु सलाह देते हैं कि ऐसा खाना जितना कम खाएं, उतना अच्छा।
प्रकृति ने में हमें कई फल, सब्जियां, अंकुरित अनाज दिए हैं। ये सब नैचुरल चीजें शरीर को हेल्दी रखती हैं। इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल कीजिए, और देखिए कैसे सेहत में बदलाव आता है।
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।