क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर ये क्या बोल गए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली

Brett Lee on Vaibhav Sooryavanshi: एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ब्रेट ली से वैभव की उम्र के बारे में पूछा गया। इस पर ली ने कहा कि वैभव 15 के हैं या 17-18 के, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। असली बात ये है कि वो जिस लेवल पर खेल रहे हैं वो कमाल का है।

Image

ब्रेट ली ने वैभव पर क्या बोला (फोटो साभार- X/BCCI)

Brett Lee on Vaibhav Sooryavanshi: इन दिनों भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी नाम की है तो वो है वैभव सूर्यवंशी। बिहार का ये बाएं हाथ का बल्लेबाज सिर्फ 15 साल का है, लेकिन मैदान पर जिस अंदाज में बल्ला चलाता है उसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान हैं। कम उम्र में इतनी मेच्योर बल्लेबाजी की वजह से कई बार उनकी असली उम्र पर भी सवाल उठे हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने वैभव को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।

"उम्र छोड़िए, टैलेंट देखिए"

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ब्रेट ली से वैभव की उम्र के बारे में पूछा गया। इस पर ली ने कहा कि वैभव 15 के हैं या 17-18 के, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। असली बात ये है कि वो जिस लेवल पर खेल रहे हैं वो कमाल का है। ली ने कहा, "लोग भारत के बाहर बैठकर पूछेंगे कि क्या वो वाकई 15 साल का है। ये बहस चलती रहेगी। लेकिन अगर वो 15 का है तो बहुत अच्छी बात है। और अगर 17-18 का भी है तो भी क्या फर्क पड़ता है। वो बच्चा क्रिकेट खेलना जानता है। वो भारत की सबसे बड़ी खोजों में से एक है और आने वाले समय में वो बड़े रिकॉर्ड बनाएगा।"

आईपीएल और भारत के लिए डेब्यू से मचाया धमाल

वैभव ने पहले आईपीएल में ही सबका ध्यान खींचा था। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने एक तूफानी पारी खेली थी जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को निशाना बनाया था। उनके शॉट देखकर लगा ही नहीं कि वो इतने कम उम्र के खिलाड़ी हैं। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए मौका मिला। तीन मैच खेलकर वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए।

ब्रेट ली ने दी सलाह

ब्रेट ली ने कहा कि वैभव के पास सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि क्रिकेट की समझ भी है। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने जो शॉट खेले वो एकदम टेक्निकल थे। ये सिर्फ फॉर्म नहीं है, ये दिमाग का खेल है। उन्होंने फैंस और मीडिया से अपील भी की कि वैभव को अभी बच्चा ही रहने दें। उन पर ज्यादा दबाव न बनाएं। उन्हें खेलने दें, सीखने दें।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article