रात में दूध में घोलकर पी जाएं ये 1 चीज, सुबह पुरानी कब्ज का भी हो जाएगा सफाया, अपच-गैस की होगी छुट्टी

क्या आप भी सुबह कब्ज और पेट साफ न होने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो बता दें की रात में दूध के साथ 1 खास चीज मिलाकर पीने से आपकी ये समस्या दूर हो सकती है। इससे सुबह एक झटके में ही आपका पेट साफ हो जाएगा। आइए जानते हैं क्या है ये खास चीज..

Authored by: विनीतUpdated May 17 2026, 09:18 IST
1 चीज से कब्ज का होगा सफायाImage Credit : Pinterest / Istock01 / 07

1 चीज से कब्ज का होगा सफाया

आजकल कब्ज की दिक्कत हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। किसी का पेट सुबह ठीक से साफ नहीं होता, तो कोई गैस और भारीपन से परेशान रहता है। कई बार दवाइयां लेने के बाद भी आराम नहीं मिलता। ऐसे में कुछ पुराने घरेलू नुस्खे काफी काम आ सकते हैं। रात में गुनगुने दूध के साथ 1 खास चीज मिलाकर पीना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। यह पेट को साफ करने में मदद कर सकता है और सुबह हल्कापन महसूस हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है ये घरेलू नुस्खा।

आखिर कब्ज की परेशानी बढ़ती क्यों हैImage Credit : Pinterest / Istock02 / 07

आखिर कब्ज की परेशानी बढ़ती क्यों है

भागदौड़ भरी जिंदगी, बाहर का खाना, कम पानी पीना और घंटों बैठे रहना कब्ज की बड़ी वजह बन चुके हैं। कई लोग दिनभर चाय-कॉफी तो पी लेते हैं, लेकिन शरीर को जितना पानी चाहिए उतना नहीं पीते। इसका असर सीधा पाचन पर पड़ता है। धीरे-धीरे पेट ठीक से साफ नहीं होता और कब्ज पुरानी समस्या बन जाती है।

कैस्टर ऑयल कैसे करता है कामImage Credit : Pinterest / Istock03 / 07

कैस्टर ऑयल कैसे करता है काम

अरंडी का तेल लंबे समय से घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होता आ रहा है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आंतों की मूवमेंट को बढ़ाने में मदद करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो यह पेट को साफ करने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है। यही वजह है कि इसे नेचुरल लैक्सेटिव भी माना जाता है। हालांकि इसका असर हर व्यक्ति के शरीर पर अलग हो सकता है।

दूध के साथ लेने से क्यों माना जाता है बेहतरImage Credit : Pinterest / Istock04 / 07

दूध के साथ लेने से क्यों माना जाता है बेहतर

गुनगुना दूध पेट को आराम देने का काम करता है। जब इसमें थोड़ी मात्रा में कैस्टर ऑयल मिलाया जाता है, तो यह कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। रात में सोने से पहले इसे लेने पर सुबह पेट साफ होने में आसानी हो सकती है। कई लोग इसे पुराने घरेलू उपाय के तौर पर अपनाते हैं।

इसे लेने का सही तरीका क्या हैImage Credit : Pinterest / Istock05 / 07

इसे लेने का सही तरीका क्या है

अगर कब्ज की समस्या बनी रहती है तो रात में सोने से पहले एक गिलास हल्के गर्म दूध में 1 से 2 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर पिया जा सकता है। लेकिन इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिक सेवन करने पर पेट दर्द, दस्त या कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना अच्छा माना जाता है।

सिर्फ नुस्खा नहीं रोजमर्रा की आदतें भी सुधारेंImage Credit : Pinterest / Istock06 / 07

सिर्फ नुस्खा नहीं रोजमर्रा की आदतें भी सुधारें

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए खानपान पर ध्यान देना भी जरूरी है। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, खाने में फल और फाइबर वाली चीजें शामिल करें और थोड़ा बहुत वॉक जरूर करें। सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी लाइफस्टाइल सुधारना ज्यादा जरूरी होता है। तभी पेट लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है।

​डिस्क्लेमर​Image Credit : Pinterest / Istock07 / 07

​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!