Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की मुश्किले धीरे धीरे कम हो रही हैं। अरमान की बीमारी का सच मायरा और मुक्ति को पता चल गया है और इसी वजह से दोनों कावेरी पोद्दार की इंसल्ट करती है। इस वजह से दोनों स्कूल से रेस्टिकेट हो जाती है। अब अभिरा और अरमान का गुस्सा मायरा मुक्ति पर निकलेगा। इतना ही नहीं, अभिरा और अरमान के सामने इस वजह का भी खुलासा हो जाता है कि मायरा मुक्ति ने कई कावेरी पोद्दार की बेइज्जती की है। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि मायरा और मुक्ति घर पहुंच जाएगी और अभिरा का गुस्सा झेलेगी। अभिरा दोनों बेटियों की बुक्स को आग लगाने की बात करेगी। इस मौके पर अरमान भी दोनों बेटियों को डांटेगा।
इस मौके कर देखने के लिए मिलेगा कि मुक्ति अभिरा से डर के सच बोल देती है। वो अभिरा को बताती है कि उन दोनों ने कावेरी पोद्दार की बेइज्जती इसलिए की थी क्योंकि दोनों स्कूल से रेस्टिकेट हो सके। इस तरह अरमान के इलाज में पैसे कम ना पड़े
अभिरा और अरमान मिलकर मायरा और मुक्ति को समझाते हैं और बताते हैं कि इलाज के लिए पढ़ाई छोड़ना गलत है। इस मौके पर अभिरा दोनों को कावेरी पोद्दार से माफी मांगने के लिए कहती है। अभिरा कावेरी को फोन भी करती है लेकिन वो मायरा मुक्ति की आवाज सुनकर फोन काट देती है।
इसके शो में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा को डॉक्टर का फोन आता है और सभी लोग हॉस्पिटल जाते हैं। यहां पर डॉक्टर सभी को बताता है कि अरमान की हालत सुधार रही है और उसकी सर्जरी की भी जरूरत नहीं है। ये सुनकर सब खुश होते हैं और सभी लोग घर आकर डांस करते हैं।
इसके बाद शो में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा तान्या के साथ कोर्ट जाएगी। यहां पर तान्या की हालत ठीक नहीं होगी। वो बार बार रोएगी। अभिरा उसे संभालेगी, लेकिन उसे शक होगा कि तान्या कुछ छुपा रही है। इस मौके पर अभिरा के हाथ तान्या की प्रेग्नेंसी टेस्ट किट लग जाएगी, जिसमें टेस्ट पॉजिटिव होगा।
आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा तान्या को समझाएगी कि वो कृष को प्रेग्नेनी का सच बता दे। अभिरा उसे डाइवोर्स पर फिर से सोचने के लिए कहती है लेकिन तान्या नहीं मानती। वो कृष को कुछ भी नहीं बताने का फैसला लेती है।
कृष भी अपने पापा संजय मां काजल और नानी कावेरी के साथ कोर्ट पहुंच जाता है। यहां पर संजय तान्या को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन तान्या सब बातों को इग्नोर कर देती है। इसके बाद संजय अभिरा को देखता है।