Year Ender 2025: मां बनना किसी भी औरत के लिए बड़े सौभाग्य की बात होती है। बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स पेरेंट्स बने और उनके घर पहली किलकारियां गूंजीं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताने रहे हैं, जिन्होंने साल 2025 में मां बनकर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। तो चलिए इस लिस्ट के जरिए जानते हैं, इस साल किन-किन हसीनाओं ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। आइए डालें एक नजर...
साल 2025 में फरवरी महीने में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पेरेंट्स बनने की घोषणा की थी। मेट गाला में कियारा आडवाणी को बेबी बंप भी दिखाते हुए देखा गया था। 16 जुलाई को कियारा आडवाणी एक बेटी की मां बनीं।
पत्रलेखा और राजकुमार राव लगभग 15 सालों से साथ में हैं। इस कपल ने जुलाई 2025 में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अपनी शादी की चौथी सालगिरह यानी 15 नवंबर को उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया।
परिणीति चोपड़ा और उनके पति सांसद राघव चड्ढा ने अगस्त में एक पोस्ट शेयर कर माता-पिता बनने की खुशखबरी दी थी। परिणीती चोपड़ा ने एक बेटे का जन्म 20 अक्टूबर को दिया। कपल ने अपने बेटे का नाम नाम नीर रखा है।
कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इसके बाद कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर, 2025 को एक बेटे को जन्म दिया।
शूरा खान ने सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान के साथ शादी की। बता दें साल 2025 में शूरा खान ने एक बेटी को जन्म दिया है। शूरा इस समय बेटी की देखभाल कर रही हैं।
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने मार्च 2025 में जल्द पेरेंट्स बनने की बड़ी अनाउंसमेंट की थी। उनकी बेटी इवारा का जन्म 23 मार्च को हुआ।