Yash Starrer Toxic Break All Records: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर मेकर्स ने आज यानी 8 जनवरी को रिलीज कर दिया है। 8 जनवरी के दिन ही यश का 40वां जन्मदिन भी है। टीजर देखकर फैन्स यश की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कईयों ने इसे अभी से ब्लॉकबस्टर बता दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यश की 'टॉक्सिक' आने वाले दिनों में रणवीर सिंह की 'धुरंदर' सहित कई फिल्मों के रिकार्ड्स तोड़ देगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' हिंदी बेल्ड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस मूवी ने अभी तक 836.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। यश की 'टॉक्सिक' धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 - द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर 830.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी बात नहीं है।
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के रिकॉर्ड को भी यश की 'टॉक्सिक' बड़े आराम से तोड़ देगी। 'जवान' ने 643.87 करोड़ रुपये की कमाई भारत में की थी।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी मूवी 'स्त्री 2' 627.02 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। यश की 'टॉक्सिक' रिलीज होने के बाद 'स्त्री 2' को धूल चटा देगी।
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने 600.10 करोड़ रुपये कमाए थे। यश स्टारर 'टॉक्सिक', 'छावा' के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी।
यश की 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हो गया है और यह सभी को बहुत पसंद आ रहा है। आने वाले दिनों में यह मूवी रिलीज होते ही 'धुरंधर' सहित कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।