Best Indian openers Movies at the worldwide: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' 14 अगस्त के दिन रिलीज होने जा रही है। इस मूवी का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। 'वॉर 2' को लेकर लोगों के अंदर काफी क्रेज नजर आ रहा है। आज हम आपको अपनी लिस्ट में उन इंडियन मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनर साबित हुईं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'वॉर 2' इन मूवी के वर्ल्डवाइड ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहती है या नहीं। आइए डालें एक नजर...
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन की एक्शन-ड्रामा बेस्ड मूवी 'पुष्पा 2' ने पहले दिन दुनिया भर में 275 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। फिल्म का निर्देश सुकुमार ने किया था।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। फिल्म ने 223 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ली थी।
प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' को भी एसएस राजामौली ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 217 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' को देखने की हाइप लोगों ने अंदर देखी गई थी। यह मूवी दुनिया भर में ओपनिंग डे पर 178 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने भी दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इतिहास रच दिया था। फिल्म ने 159 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
प्रभास की 'सलार' भी एक शानदार मूवी थी। फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिला था। यह मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 158 करोड़ रुपये कमा पाई थी।
थलापति विजय की एक्शन मूवी 'लियो' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 143 करोड़ रुपये का धांसू बिजनेस किया था।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' लिस्ट में ऊपर दी गईं इन मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो पाएगी या नहीं? इस बात का पता रिलीज के बाद ही चल पाएगा।