Vicky Jain First love: बिग बॉस फेम अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन इन दिनों अक्सर चर्चा में रहते हैं। अंकिता और विक्की की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है और दोनों की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंकिता से शादी करने से पहले विक्की जैन किसी और लड़की से दिलो जान से प्यार करते थे? वह उनकी पहली और गहरी मोहब्बत थी। विक्की जैन के पहले प्यार की कहानी काफी दिलचस्प है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं विक्की जैन की फर्स्ट लव के बारे में।
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक दूसरे से गहरी मोहब्बत करते हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस गदगद हो जाते हैं। अंकिता लोखंडे से पहले विक्की जैन, एक्ट्रेस टिया बाजपेयी को डेट करते थे।
विक्की जैन और टिया बाजपेयी का रिश्ता 2012 में शुरू हुआ था। बॉक्स क्रिकेट लीग के मालिक विक्की की मुलाकात टिया से उसी दौरान हुई और दोनों जल्दी ही करीब आ गए। कहा जाता है कि टिया का दिल विक्की पर एकदम से आ गया था और दोनों डेटिंग करने लगे।
बता दें कि विक्की जैन ने इस बारे में कभी चुप्पी नहीं तोड़ी थीऔर न ही टिया ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। दोनों का ब्रेकअप भी उतना ही चुपचाप हुआ, जितना चुपचाप उनका रिश्ता शुरू हुआ था। ब्रेकअप की वजह आज तक सिर्फ उनके करीबी दोस्तों तक ही सीमित है।
एक्ट्रेस टिया बाजपेयी ने हॉन्टेड- 3डी फिल्म, 1920: एविल रिटर्न्स और बांके की क्रेजी बारात जैसी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है। उन्होंने कई टीवी सीरीज में भी काम किया है।
अंकिता लोखंडे और बिजनेसमैन विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी की। साल 2018 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।