Karuppu Cast Fees: सूर्या लूट ले गए सारी मलाई, तृषा कृष्णन ने भी खाली कर दी मेकर्स की जेब

Karuppu Cast Fees: साउथ के स्टार एक्टर सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पू का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग गदगद हो गए है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म करुप्पू के लिए सूर्या और तृषा ने मोटी फीस ले ली है।

Authored by: कुमार सरसUpdated May 11 2026, 21:05 IST
​​करुप्पू (Karuppu) के लिए इन स्टार्स ने ली मोटी फीस​​​Image Credit : Karuppu trailer/instagram01 / 06

​​करुप्पू (Karuppu) के लिए इन स्टार्स ने ली मोटी फीस​​​

Karuppu Cast Fees: फिल्म करुप्पू का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन की दमदार जोड़ी को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और शानदार डायलॉग्स ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करुप्पू के लिए सूर्या और तृषा कृष्णन ने काफी मोटी फीस वसूली है। कहा जा रहा है कि दोनों सितारों ने फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज किए हैं, जिससे फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

तृषा कृष्णन Image Credit : Karuppu trailer/instagram02 / 06

तृषा कृष्णन

फिल्म करुप्पू में तृषा कृष्णन अहम भूमिका निभाने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को मूवी के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस मिली है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है।

सूर्याImage Credit : Karuppu trailer/instagram03 / 06

सूर्या

फिल्म में सूर्या डबल रोल में नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो सूर्या ने इस फिल्म के लिए करीब 45 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। लोग कह रहे है कि सूर्या ने सारी मलाई लूट ली है। यह फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आरजे बालाजी Image Credit : Karuppu trailer/instagram04 / 06

आरजे बालाजी

आरजे बालाजी ने सिर्फ फिल्म का निर्देशन ही नहीं किया, बल्कि इसमें अभिनय भी किया है। वो फिल्म में बेबी कन्नन नाम के विलेन के रोल में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपये फीस ली है।

नटराजन सुब्रमण्यमImage Credit : Karuppu trailer/instagram05 / 06

नटराजन सुब्रमण्यम

बता दें कि नटराजन सुब्रमण्यम भी फिल्म की स्टारकास्ट का हिस्सा हैं। चर्चा है कि उन्हें इस एक्शन ड्रामा में अपने रोल के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये मिले हैं।

​योगी बाबू​Image Credit : Karuppu trailer/instagram06 / 06

​योगी बाबू​

साउथ एक्टर योगी बाबू भी फिल्म करुप्पू का अहम हिस्सा हैं। हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 2 करोड़ रुपये लिए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!