Top 9 Entertainment News 13th April: सिनेमालवर्स के लिए आज का दिन काफी धमाकेदार रहा। आज दिवंगत अभिनेता सतीश कौशक की बर्थ एनीवर्सरी है। एक्टर अनुपम खेर ने दोस्त के लिए स्पेशल नोट लिखा। इसके अलावा शाहरुख खान की किंग और सलमान खान की सिकंदर को लेकर काफी बज देखने को मिला है। वहीं, दीपिका पादुकोण अपने बेबीमून पीरियड को पति रणवीर सिंह के साथ एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। आइए बिना देर किए आज की दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म रामायण को लेकर मेकर्स के सामने शर्त रखी है। एक्टर ने मेकर्स से कहा कि रामायण में वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं चाहते हैं।
सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 3 कैंसिल हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स इस साल बिग बॉस ओटीटी 3 को ऑन एयर नहीं करेंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।
मेकर्स इस साल सूर्या की कांगुवा रिलीज करने वाले थे। लेकिन इस साल कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट पाइपलाइन में है। इस वजह से मेकर्स अगले साल सूर्या की कांगुवा रिलीज करेंगे।
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान अगले महीने 3 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
दीपिका पादुकोण ने बेबीमून एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग अगले महीने शुरू करेंगे। एक्टर की फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुजोय घोष कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले साल ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अनुपम खेर ने अपने दोस्त सतीश कौशिक को उनकी बर्थ एनीवर्सरी पर याद किया। एक्टर ने दोस्त के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा।
अरबाज खान की पत्नी शूरा ने ईद की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो में अरबाज अपनी पत्नी को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।