Top 7 Bollywood News: हाई सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान, पति संग रोमांटिक हुईं पटौदी परिवार की बहू

Top 7 Bollywood News: बॉलीवुड जगत के लिए आज का दिन काफी धमाकेदार रहा। शाहरुख खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आइए आज की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Nov 2 2024, 19:04 IST
Top 7 Bollywood News: शाहरुख से सलमान तक रहे चर्चा में, जानें आज की बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

Top 7 Bollywood News: शाहरुख से सलमान तक रहे चर्चा में, जानें आज की बड़ी खबरें

Top 7 Bollywood News: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का आज जन्मदिन हैं। एक्टर का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। एक्टर के जन्मदिन पर पुलिस ने उनके घर मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। रानी मुखर्जी ने दिवाली पार्टी रखी। पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स ने की शिरकत। पटौदी परिवार की बहू पति संग हुईं रोमांटिक। बॉलीवुड के गलियारों में आज काफी कुछ मजेदार हुआ। आइए बिना देर किए आज की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

पुलिस ने शाहरुख खान के घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षाImage Credit : Instagram02 / 08

पुलिस ने शाहरुख खान के घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

आज शाहरुख खान का जन्मदिन है। इस बार फैंस एक्टर से उनके घर के बाहर मुलाकात नहीं कर पाएंगे। पुलिस ने एक्टर के घर से 200-300 मीटर तक बैरिकेडिंग कर दी है। पुलिस ने सुपरस्टार के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

हाई सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खानImage Credit : Instagram03 / 08

हाई सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाई सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर अपनी फिल्म अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग के लिए निकल गए। एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

सुहाना ने खास अंदाज में पिता शाहरुख को दी बधाईImage Credit : Instagram04 / 08

सुहाना ने खास अंदाज में पिता शाहरुख को दी बधाई

शाहरुख खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। किंग खान की बेटी सुहाना ने पिता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। सुहाना ने पिता संग बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें किंग खान अपने बेटे आर्यन और बेटी सुहाना संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

जाह्नवी संग रोमांस करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्राImage Credit : Instagram05 / 08

जाह्नवी संग रोमांस करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी में जाह्नवी कपूर संग नजर आएंगे। .ये एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी है। एक्टर अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

पति सैफ संग करीना ने शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरेंImage Credit : Instagram06 / 08

पति सैफ संग करीना ने शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

करीना कपूर इन दिनों परिवार संग वेकेशन पर हैं। एक्ट्रेस ने पति सैफ अली खान संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में सैफ करीना को किस करते हुए नजर आए। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

रानी मुखर्जी की दिवाली पार्टी में सेलेब्स ने लगाया ग्लैमर का तड़काImage Credit : Instagram07 / 08

रानी मुखर्जी की दिवाली पार्टी में सेलेब्स ने लगाया ग्लैमर का तड़का

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने दिवाली पार्टी रखी। एक्ट्रेस की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। इस पार्टी कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत समेत तमाम सितारे नजर आए। सुहाना खान भी अगस्त्य नंदा के साथ पार्टी में पहुंचीं।

ऋतिक ने गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाईImage Credit : Instagram08 / 08

ऋतिक ने गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने खास अंदाज में गर्लफ्रेंड सबा आजाद को जन्मदिन की बधाई दी। एक्टर के गर्लफ्रेंड संग अनसीन तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए जमकर प्यार लुटाया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!