Top 7 Bollywood News: बॉलीवुड के गलियारों में शाहरुख खान, सलमान खान, अजय से लेकर तमाम सितारे चर्चा में रहे। एक्टर राजपाल यादव का वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम अगेन ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 को दी मात। इसके अलावा सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिंकदर की शूटिंग हैदराबाद में शुरू कर दी है। आइए बिना देर किए आज की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में दिवाली पर रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कमाई के मामले में सिंघम अगेन आगे निकल गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 125 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने 107 करोड़ की कमाई की।
शाहरुख खान ने अपने फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। किंग खान से फैन ने कहा कि आप लंबे बालों में बहुत अच्छे लगते हैं। एक्टर ने कहा, शुक्रिया। अब मेरे बाल लंबे नहीं है। मैंने किंग के लिए अपने बाल कटवा दिए।
राजपाल यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर से पत्रकार ने दिवाली वाले बयान को लेकर सवाल पूछा रहा था। एक्टर को गुस्सा आ गया और उन्होंने सवाल पूरा होने से पहले ही कैमरा छीन लिया। एक्टर के इस हरकत को देखकर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
अजय देवगन की बेटी हाल ही में परिवार के साथ स्पॉट हुई थीं। न्यासा ने पैपराजी से बात करते हुए कहा, आप लोग जाओ सिंघम अगेन देखने। न्यासा का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस न्यासा की तारीफ कर रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादीशुदा लाइफ को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर जहीर संग क्यूट वीडियो शेयर कर रहे हैं। वीडियो में जहीर सोनाक्षी को परेशान करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस मुस्कुरा रही हैं। सोनाक्षी और जहीर का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
ऋतिक रोशन को हाल ही में थिएटर हॉल के बाहर परिवार के साथ देखा गया। एक्टर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद, दोनों बेटे और कजन नजर आए। एक्टर ने इस दौरान पैपराजी को दिवाली की बधाई दी। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
02 नवंबर को शाहरुख खान का बर्थडे थे। एक्टर ने अपने फैंस के साथ जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। एक्टर ने फैंस के साथ बातचीत की। इतना ही नहीं एक्टर ने फैंस के लिए सिग्नेचर स्टेप भी किया। शाहरुख ने फैंस के लिए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मुझे विश करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।