Top 7 Bollywood News: आज का दिन बॉलीवुड लवर्स के लिए काफी धमाकेदार रहा। सोमी अली खान ने सलमान खान को लेकर कई चौंकाने वाले खुलास किए। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के बर्थडे पर दिखाई बेटे अकाय की पहली झलक। विराट की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल। राशा ठडानी की डेब्यू फिल्म आजाद का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज। टीजर में राशा और अमन देवगन की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आइए बिना देर किए आज की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने विराट की बच्चों के साथ फोटो शेयर की। क्रिकेटर ने अपनी गोद में बेटे अकाय को लिया है और एक हाथ से बेटी वामिका को पकड़ा है। विराट की ये फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। पहली बार एक्ट्रेस ने बेटे अकाय की झलक दिखाई है।
सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली खान चर्चा में है। एक्ट्रेस ने सलमान संग अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने बताया कि सलमान का असली रूप जानने के लिए महिला को उनके साथ 7 साल बिताने की जरूरत है। वो कभी रिश्ता खत्म नहीं करते हैं। लड़की उन्हें छोड़कर जाती है। एक्ट्रेस ने कहा मैं उनके वन नाइट स्टैंड से परेशान थी। एक्ट्रेस ने इसके अलावा भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पिछले कुछ समय से निम्रत का नाम अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन एक्ट्रेस ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी दी है। जूम को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि वो सिंगल हैं और सभी सिंगल लड़कियों को ट्रेवल टिप देते हुए कहा कि किसी भी चीज को मिस ना करें।
सलमान खान इन दिनों हैदराबाद में रश्मिका मंदाना के साथ सिकंदर की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से लीक हुआ वीडियो। शूटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और राशा ठडानी फिल्म आजाद से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ है। आजाद में अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल जनवरी महीने में रिलीज होगी।
वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का टीजर शेयर किया था। फिल्म के टीजर ने 24 घंटों में 157.1 मिलियन व्यूज पाकर रिकॉर्ड तोड़ दिया।
कार्तिक आर्यन की लव लाइफ के बारे में फैंस जानने के लिए बेकरार रहते हैं। कपिल के शो पर विद्या ने कहा था मैंने कार्तिक को हमेशा फोन पर लगे हुए देखा था। इसके बाद से फैंस को लग रहा था कि एक्टर रिलेशनशिप में है। एक्टर ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने खुद को सिंगल बताया है। एक्टर ने कहा मैं सिर्फ अपने काम और खुद पर ध्यान देना चाहता हूं।