Top 7 Bollywood News: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना लूक का हुआ निधन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग नजर आईं कृति सेनन

Top 7 Bollywood News: बॉलीवुड लवर्स के लिए आज का दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा। मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना लूका का निधन हो गया। दोनों की शादी महज 4 महीने बाद ही टूट गई थी। अभिषेक बच्चन का बचाव करना सिमी ग्रेवाल की पड़ा भारी। सिमी ग्रेवाल ने आलोचना के बाद डिलीट किया ट्वीट।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Nov 4 2024, 18:59 IST
कृति से लेकर करीना तक रहीं चर्चा में, जानें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 07

कृति से लेकर करीना तक रहीं चर्चा में, जानें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Top 7 Bollywood News: बॉलीवुड प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी धमाकेदार रहा। सेलेब्स की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कृति सेनन पहली बार रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग पब्लिक में नजर आईं। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना लूक का निधन हो गया। हेलेना लुक पेशे से एक्ट्रेस थीं। आइए जानते हैं आज की बड़ी खबरों के बारे में।

सिमी ग्रेवाल ने डिलीट किया अपना ट्वीटImage Credit : Instagram02 / 07

सिमी ग्रेवाल ने डिलीट किया अपना ट्वीट

सिमी ग्रेवाल ने हाल ही में अपने ट्विटर पर अभिषेक बच्चन संग वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिमी ने अभिषेक को लॉयल और बेहतरीन इंसान बताया है। सिमी का ट्वीट वायरल होने के बाद उनकी जमकर आलोचना हुई। इसके बाद सिमी ने ट्वीट डिलीट किया था।

सनी ने डेनियल वेबर से फिर रचाई शादीImage Credit : Instagram03 / 07

सनी ने डेनियल वेबर से फिर रचाई शादी

सनी ने डेनियल वेबर संग फिर से शादी रचाई। सनी ने शादी के 13 साल बाद फिर से बच्चों के सामने शादी की। सनी और डेनियल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

करीना की फिल्म में हुई पृथ्वीराज सुकुमारन की एंट्रीImage Credit : Instagram04 / 07

करीना की फिल्म में हुई पृथ्वीराज सुकुमारन की एंट्री

मेघना गुलजार की फिल्म दरिया में करीना कपूर के साथ साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की एंट्री हुई है। पहले इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को अप्रोच किया गया था।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखीं कृति सेननImage Credit : Instagram05 / 07

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखीं कृति सेनन

कृति सेनन हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड संग पहली बार ट्विनिंग करते हुए पब्लिक में दिखाई दी। एक्ट्रेस ने कबीर संग पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया।

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना लूका का हुआ निधनImage Credit : Instagram06 / 07

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना लूका का हुआ निधन

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना लूका का अमेरिका में निधन हो गया। शादी के 4 महीने बाद ही मिथुन और हेलेना का तलाक हो गया था। हेलेना को अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द से पहचान मिली थी।

विक्की-कैट ने सेलिब्रेट की अनसीन तस्वीरेंImage Credit : Instagram07 / 07

विक्की-कैट ने सेलिब्रेट की अनसीन तस्वीरें

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेशन किया। विक्की कैट के दिवाली सेलिब्रेशन की अनसीन तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!