Top 5 TV Gossips 31 March, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी बड़ी खबरों से भरा हुआ है। आज छोटे पर्दे से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुनने व देखने को मिल रही हैं। इशिता दत्ता से लेकर रजत दलाल सहित कई सितारे आज चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ एंड टीवी पर सालों बाद ताला लगने वाला है। वहीं रजत दलाल की शादी का अनदेखा वीडियो सामने आया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं आज की इन बड़ी खबरों पर-
'भाभी जी घर पर हैं 2.0' पर ताला लगने जा रहा है। सीरियल में घूंघटगंज की कहानी दिखाई गई थी, जिसे मेकर्स ने अब ठंडे बस्ते में डाल दिया है। यूं तो खबर थी कि ये शो जी5 पर शिफ्ट होगा। लेकिन अभी इसपर आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।
एंड टीवी चैनल पर हमेशा के लिए ताला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि इसपर अब किसी भी सीरियल को न तो दोबारा टेलीकास्ट किया जाएगा और न ही कोई नया शो इसपर दस्तक देगा। बता दें कि एंड टीवी चैनल को 11 साल पहले शुरू किया गया था।
अनुराग डोभाल की पत्नी ऋतिका डोभाल ने अकेले ही मैटरनिटी शूट कराया था। रितिका चौहान ने मैटरनिटी शूट से जुड़ा वीडियो साझा किया, जिसमें वह अनुराग की फोटो के साथ पोज देती नजर आईं।
टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह साड़ी में पोज देती नजर आईं। सादगी में भी इशिता दत्ता की खूबसूरती देखने लायक रही।
टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी रजत दलाल की शादी का अनदेखा वीडियो सामने आया है। रजत दलाल अपनी पत्नी का हाथ थामकर उन्हें वरमाला के लिए लेकर आए। इस दौरान दोनों की खुशी देखने लायक रही।