Governor से पहले OTT पर घर बैठे देखें ये 5 बेस्ट Indian Political Drama

Indian political Drama Movies: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' को देखने का प्लान कर रहे हैं तो इंडियन पॉलिटिक्स पर बेस्ड इन 5 फिल्मों को ओटीटी पर देख आप अपना वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 12 2026, 12:43 IST
Governor से पहले OTT पर घर बैठे देखें ये 5 बेस्ट Indian Political DramaImage Credit : Instagram01 / 07

Governor से पहले OTT पर घर बैठे देखें ये 5 बेस्ट Indian Political Drama

Indian political Drama Movies: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' (Governor: The Silent Saviour) आज यानी 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस पॉलिटिकल ड्रामा को देखने के लिए दर्शकों सिनेमाघरों का रुख भी कर रहे हैं। इस मूवी में मनोज बाजपेयी को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रोल में देखा जा रहा है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको इंडियन पॉलिटिकल ड्रामा पर बेस्ड 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 'गवर्नर' से पहले घर बैठकर ओटीटी पर देख सकते हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

आर्टिकल 370Image Credit : Instagram02 / 07

आर्टिकल 370

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' शानदार है। यह फिल्म अदित्य सुहास जांभले द्वारा निर्देशित है। फिल्म को अदित्य धर, मोनल ठाकर और अर्जुन धवन के साथ मिलकर लिखा था। यह फिल्म 2019 में जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे (आर्टिकल 370) को हटाए जाने की सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

राजनीतिImage Credit : Instagram03 / 07

राजनीति

रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल और अजय देवगन की फिल्म 'राजनीति' की कहानी भारतीय चुनावी राजनीति पर बेस्ड है। ये महाभारत की कहानी से काफी मिलती-जुलती है। फिल्म में परिवार की सत्ता, गद्दी की लड़ाई, साजिशें और सत्ता के लिए किए गए नैतिक समझौते दिखाए गए हैं। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

दसवींImage Credit : Instagram04 / 07

दसवीं

इस मूवी में अभिषेक बच्चन ने एक राज्य के मुख्यमंत्री गंगा राम की भूमिका निभाई हैं। एक दिन भ्रष्टाचार के मामले में उनकी गिरफ्तारी हो जाती है और उन्हें जेल जाना पड़ता है। जेल जाते समय वे अपनी अनपढ़ पत्नी बिमला (निमरत कौर) को कहते हैं - "तुम सिर्फ नाम की मुख्यमंत्री बन जाना। कुछ मत करना, बस कुर्सी संभालकर बैठी रहना। मैं जल्दी बाहर आ जाऊंगा।' बिमला गांव की साधारण अनपढ़ महिला है। शुरू में वह डरती है और कुछ समझ नहीं आता। लेकिन धीरे-धीरे सत्ता का स्वाद चखने लगती है। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

गुलालImage Credit : Instagram05 / 07

गुलाल

इस मूवी को देखकर आपको काफी मजा आने वाला है। इसमें राजस्थान में छात्र राजनीति, अलगाववादी आंदोलनों और सत्ता के संघर्षों को दिखाया गया है। इस मूवी को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

मद्रास कैफेImage Credit : Instagram06 / 07

मद्रास कैफे

यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर है। कहानी श्रीलंका के गृहयुद्ध के समय की है। भारत ने वहां शांति के लिए सेना भेजी थी लेकिन बहुत जटिल हालात बन गए। फिल्म में मुख्य किरदार मेजर विक्रम सिंह को जॉन अब्राहम ने निभाया है। वे श्रीलंका के जाफना में गुप्त मिशन पर जाते हैं। कहानी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश दिखाई गई है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी।

गवर्नर: द साइलेंट सेवियरImage Credit : Instagram07 / 07

गवर्नर: द साइलेंट सेवियर

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' 12 जून को रिलीज हो गई है। चिन्मय डी. मंडलेकर के निर्देशन में बनी इस मूवी में मनोज ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर का रोल अदा कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!