Top 10 TV Gossips: रचना मिस्त्री ने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड संग की सगाई, पार्थ सम्थान ने की सोशल मीडिया पर वापसी

Top 10 TV Gossips 4 May, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक्ट्रेस रचना मिस्त्री ने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड संग सगाई की है। वहीं पार्थ सम्थान ने विवादों के बीच सोशल मीडिया पर वापसी की है।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 4 2026, 17:11 IST
4 मई से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 10

4 मई से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 10 TV Gossips 4 May, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। छोटे पर्दे से जुड़े कई सितारे आज लाइमलाइट बटोर रहे हैं, जिसमें पार्थ सम्थान से लेकर एक्ट्रेस रचना मिस्त्री तक का नाम शामिल है। जहां एक्ट्रेस रचना मिस्त्री ने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड संग सगाई की है। वहीं पार्थ सम्थान ने विवादों के बीच सोशल मीडिया पर वापसी की है। वहीं संजीदा शेख ने हाल ही में अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। तो चलिए एक नजर डालते इन खबरों पर-

बसीर अली की कैमरामैन संग हुई लड़ाईImage Credit : Instagram02 / 10

बसीर अली की कैमरामैन संग हुई लड़ाई

​'स्प्लिट्जविला 16' की सक्सेस पार्टी में बसीर अली की कैमरामैन संग लड़ाई हो गई। दरअसल, कैमरामैन ने शो की फीमेल कंटेस्टेंट्स के खिलाफ भद्दी टिप्पणियां कीं, जिससे वह असहज हो गईं। वहीं बसीर अली के खिलाफ भी शख्स ने गाली-गलोज किया, जिससे एक्टर ने अपना आपा खो दिया। झगड़े से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।​

'खतरों के खिलाड़ी 15' में एंट्री पर शगुन शर्मा ने तोड़ी चुप्पीImage Credit : Instagram03 / 10

'खतरों के खिलाड़ी 15' में एंट्री पर शगुन शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

​'खतरों के खिलाड़ी 15' में एक्ट्रेस शगुन शर्मा कदम रखने वाली हैं। हालांकि वह इन दिनों 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में भी नजर आ रही हैं। रोहित शेट्टी के शो पर शगुन शर्मा ने कहा, "खतरों के खिलाड़ी ऐसी चीज है जिसे मैंने कभी ही पहले अनुभव किया हो। इतने सशक्त विरासत वाले शो में कदम रखना असल में एक अवास्तविक अनुभव है।"​

राकेश बेदी की वापसी के बाद अब होगी दयाबेन की वापसीImage Credit : Instagram04 / 10

राकेश बेदी की वापसी के बाद अब होगी दयाबेन की वापसी

​'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में राकेश बेदी की वापसी हो चुकी है। लेकिन अब असित मोदी ने सबके सामने कहा है कि राकेश बेदी के सपोर्ट से वह शो में दयाबेन को भी वापस लेकर आएंगे। उन्होंने पोपटलाल के लिए लड़की ढूंढने की भी बात कही है।​

पार्थ सम्थान ने की सोशल मीडिया पर वापसीImage Credit : Instagram05 / 10

पार्थ सम्थान ने की सोशल मीडिया पर वापसी

​पार्थ सम्थान ने ट्रोलिंग को लेकर हुए विवाद के बीच सोशल मीडिया पर वापसी की है। उन्होंने लगातार सोशल मीडिया ट्रोलिंग के कारण इससे ब्रेक ले लिया था। लेकिन अब एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर लिखा, "हेलो, मैं वापस आ गया।" बता दें कि इस ट्रोलिंग के कारण पार्थ सम्थान और ऋषिता कोठारी के बीच भी झगड़ा हुआ था।​

'नागिन 7' के मेकर्स से हुआ बड़ा ब्लंडरImage Credit : Instagram06 / 10

'नागिन 7' के मेकर्स से हुआ बड़ा ब्लंडर

​'नागिन 7' के मेकर्स ने बगैर एपिसोड किये ही एपिसोड जियो हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया था। इस गलती को खुद दर्शकों ने पकड़ा है। उन्होंने देखा कि कुछ पल के लिए एपिसोड में ऐसी क्लिप आई, जिसमें मेकर्स वीएफएक्स डालना ही भूल गए थे।​

ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं संजीदा शेखImage Credit : Instagram07 / 10

ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं संजीदा शेख

​संजीदा शेख ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ग्रीन साड़ी पहन बेहद खूबसूरत लगीं। संजीदा शेख का ये लुक देख फैंस नजर उतारते नहीं थक रहे हैं।​

रचना मिस्त्री ने बॉयफ्रेंड संग की सगाईImage Credit : Instagram08 / 10

रचना मिस्त्री ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रचना मिस्त्री ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अमित मदान के साथ इंटीमेट सेरेमनी में सगाई की है। इससे जुड़ी तस्वीरें रचना मिस्त्री ने साझा की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं।​

अशनूर कौर की बर्थडे पार्टी में सजी 'बिग बॉस' स्टार्स की महफिलImage Credit : Instagram09 / 10

अशनूर कौर की बर्थडे पार्टी में सजी 'बिग बॉस' स्टार्स की महफिल

​बीती रात अशनूर कौर ने शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, जिसमें टीवी स्टार्स की महफिल सजी। 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ राजन शाही और रोशनी वालिया जैसे कई सितारे भी पार्टी में शामिल हुए।​

अवनीत कौर ने दिखाया ग्लैमरस अंदाजImage Credit : Instagram10 / 10

अवनीत कौर ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज

​अवनीत कौर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह रेड टॉप और ब्राउन शॉर्ट्स में नजर आईं। फोटोज में अवनीत कौर का लुक और अंदाज देखने लायक रहा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!