शादी के सालों बाद भी मां नहीं बनीं ये 6 TV एक्ट्रेसेस, इस हसीना का ट्रोलर्स का जीना किया दुश्वार

Actresses Who Did Not Become Mothers After Marriage: टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस अपने करियर के साथ साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। इंडस्ट्री में कई बार वो एक्ट्रेसेस निशाना बनी हैं, जो शादी के सालों बाद भी मां नहीं बनीं। आइए आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं।

Authored by: कविताUpdated Jun 26 2026, 15:37 IST
मां बनीं बनने पर ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेसेसImage Credit : Instagram01 / 07

मां बनीं बनने पर ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेसेस

Actresses Who Did Not Become Mothers After Marriage: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों करिश्मा तन्ना और सुरभि ज्योति छाई हुई हैं। सुरभि हाल ही में मां बनी हैं और अपनी मदरहुड जर्नी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। दूसरी तरफ करिश्मा तन्ना अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इन सबके बीच, अब सोशल मीडिया पर उन एक्ट्रेस को आए दिन सुनाया जा रहा है, शादी के सालों बाद भी मां नहीं बनी हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जो बिंदास अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं और बच्चों के बारे में नहीं सोच रहीं।

मोनालिसाImage Credit : Instagram02 / 07

मोनालिसा

एक्ट्रेस मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़कर टीवी इंडस्ट्री को पकड़ा है। मोनालिसा ने साल 2017 में विक्रांत सिंह राजपूत से शादी रचाई थी। दोनों की शादी को 9 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी कपल पेरेंट्स नहीं बने हैं। दावा है कि मोनालिसा आईवीएफ की मदद से मां बनने की कोशिश कर रही हैं।

​कविता कौशिक​Image Credit : Instagram03 / 07

​कविता कौशिक​

कविता कौशिक और रोनित बिस्वास की शादी को लगभग 9 साल हो गए हैं, लेकिन एक्ट्रेस का बेबी करने का कोई प्लान नहीं है। कविता और रोनित ने बेबी न करने का फैसला लिया है और इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया था।

पायल रोहतगी​Image Credit : Instagram04 / 07

पायल रोहतगी​

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी में काफी विवाद चल रहा है। दोनों लगभग 12 साल से साथ हैं और इसी बीच दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया था। अब पायल और संग्राम के बीच तनाव की खबरें आती रहती हैं।

अंकिता लोखंडेImage Credit : Instagram05 / 07

अंकिता लोखंडे

इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे भी हैं, जो विक्की जैन के साथ अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। अंकिता की फेक प्रेग्नेंसी की खबरें कई बार आई हैं, लेकिन एक्ट्रेस अब भी बेबी के बारे में कम ही बात करती हुई दिखाई देती है।

सरगुन मेहता​Image Credit : Instagram06 / 07

सरगुन मेहता​

इस लिस्ट में सरगुन मेहता का नाम भी हैं, जो अब टीवी के बाद पंजाबी फिल्में कर रही हैं। सरगुन मेहता और रवि दुबे की शादी को लगभग 13 साल हो गए हैं और दोनों अब भी बेबी का नहीं सोच रहे हैं। दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। खुद रवि दुबे का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें बच्चों की जरूरत हैं।

आकांक्षा चमोला​Image Credit : Instagram07 / 07

आकांक्षा चमोला​

गौरव खन्ना की एक्ट्रेस आंकाक्षा चमोला टीवी की बिंदास एक्ट्रेस हैं, जो अपनी पर्सनैलिटी की वजह से काफी ट्रोल होती हैं। आकांक्षा ने बिग बॉस में कहा था कि वह मां नहीं बनना चाहतीं। उन्हें नहीं लगता कि वह बच्चों के लिए तैयार हैं। अपने इस बयान की वजह से आकांक्षा खूब ट्रोल हुईं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!