The Ba***ds Of Bollywood के प्रीमियर में सजी बॉलीवुड सितारों की महफिल, आलिया-रणबीर ने दिए क्यूट पोज

The Ba***ds Of Bollywood Premier: आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बीती रात इस सीरीज का प्रीमियर था। इस इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे नजर आए। इस दौरान की फोटोज अब सामने आ गई हैं, जिन्हें देख लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं फोटोज पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated Sep 18 2025, 08:33 IST
The Ba***ds Of Bollywood के प्रीमियर में इन सितारों ने लूटी महफिलImage Credit : Zoom01 / 07

The Ba***ds Of Bollywood के प्रीमियर में इन सितारों ने लूटी महफिल

The Ba***ds Of Bollywood Premier: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान द बैड्स ऑफ बॉलिवुड के साथ बतौर डायरेक्टर अपना सफर शुरू कर रहे हैं। बीती रात मुंबई में मेकर्स ने इस सीरीज की स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। इस इवेंट अंबानी फैमिली भी शामिल हुई। इस दौरान की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं, जिन्हें देख लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं इन फोटोज पर....

रणबीर कपूर-आलिया भट्टImage Credit : Zoom02 / 07

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

द बैड्स ऑफ बॉलिवुड के प्रीमियर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सारी महफिल लूट ली। दोनों साथ में हद से ज्यादा क्यूट लग रहे थे। इनकी फोटोज पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

काजोल-अजय देवगनImage Credit : Zoom03 / 07

काजोल-अजय देवगन

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन ने भी कैमरे के सामने एक से एक पोज दिए। दोनों की जोड़ी देख फैंस गदगद हो गए। द बैड्स ऑफ बॉलिवुड में काजोल और अजय चर्चा का विषय बन गए थे।

तमन्ना भाटियाImage Credit : Zoom04 / 07

तमन्ना भाटिया

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का नाम शामिल है। वह शिमरी सिल्वर आउटफिट में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। तमन्ना भाटिया की हर अदा पर लोग फिदा हो गए है।

बॉबी देओल विथ फैमिलीImage Credit : Zoom05 / 07

बॉबी देओल विथ फैमिली

बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर में बॉबी देओल भी बेटे आर्यमन देओल और वाइफ तान्या देओल के साथ नजर आए। उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानीImage Credit : Zoom06 / 07

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ के प्रीमियर में नजर आए। इस तस्वीर में मुकेश अंबानी और नीता की बॉन्डिंग देखने लायक है।

किंग खान की फैमिलीImage Credit : Zoom07 / 07

किंग खान की फैमिली

वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्क्रीनिंग पर शाहरुख खान अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर छा गई हैं। लोग किंग खान की फैमिली को साथ देख गदगद हो गए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!