साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय अब राजनीति के बड़े मैदान में अपना झंडा गाड़ चुके हैं। वे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी टीवीके के साथ इतिहास रचने वाले हैं और उम्मीद की जा रही है कि उनकी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। थलपति विजय से पहले भी कई साउथ के दिग्गज अभिनेता राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं और उन्होंने अपनी-अपनी पार्टी बनाकर या किसी पार्टी जॉइन करके राजनीतिक मैदान में अपना झंडा गाड़ा है। अब थलपति विजय के इस कदम से साउथ सिनेमा और राजनीति का कनेक्शन और मजबूत होता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं साउथ के उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने अभिनय के बाद राजनीति को चुना।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आ रही है। लेकिन रुझानों में विजय की TVK अभी भी बहुमत के आंकड़े से दूर है। बता दें कि राजनीति में एंट्री लेने से पहले थलापति विजय ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण अब पूरी तरह अभिनेता से नेता बन चुके हैं। गबर सिंह, कूड़ी, जालारी और ठगेदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से मशहूर पवन कल्याण ने साल 2014 में जनसेना पार्टी बनाकर राजनीति में कदम रखा था। शुरुआती संघर्ष के बाद उन्होंने 2024 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की और राज्य के उपमुख्यमंत्री बन गए।
कमल हासन तमिलनाडु की राजनीति में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने 2018 में अपनी पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (MNM) शुरू की। अब वह 2025 में DMK गठबंधन के समर्थन से राज्यसभा सांसद के रूप में चुने गए हैं।
चिरंजीवी ने 2008 में 'प्रजा राज्यम पार्टी' के साथ राजनीति में एंट्री ली लेकिन 2009 के चुनाव के बाद 2011 में पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। वे केंद्रीय पर्यटन मंत्री बने, लेकिन 2014 के बाद सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली।
जयललिता ने 300 से अधिक तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करने के बाद राजनीति में प्रवेश किया। वो 6 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी थी।