एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं एक ठगी का मामला है जिसमें एक्ट्रेस का नाम आया है। इस मामले में आकांक्षा अवस्थी के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है। लेकिन आकांक्षा अवस्थी अकेली ऐसी स्टार नहीं हैं जिनके खिलाफ ठगी का मामला सामने आया है। आकांक्षा अवस्थी से पहले भी कई स्टार्स पर ठगी के आरोप लग चुके हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन स्टार्स का नाम शामिल है।
एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पर 5 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा था। इस मामले में एक्टर को 10 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था। इसके अलावा राजपाल यादव पर 20 लाख रुपये की ठगी का भी आरोप लगा था।
एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) पर 2.5 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा था। इस मामले में अमीषा पटेल कोर्ट में पेश हुई थी। अमीषा पटेल का ये मामला चेक बाउंस से जुड़ा था।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शिल्पा शेट्टी का नाम 60 करोड़ रुपये की ठगी के मामले से जुड़ा था। इस मामले में एक्ट्रेस से पूछताछ भी हुई थी।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पर एक इवेंट कंंपनी ने ठगी का आरोप लगाया था। इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था।
एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) का नाम इस लिस्ट में देखने के बाद आप काफी हैरान होंगे। सनी देओल पर फिल्म प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता ने ठगी के आरोप लगाए थे। इसके अलावा डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने भी एक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
अब इस लिस्ट में आकांक्षा अवस्थी (Akanksha Awasthi) का नाम भी शामिल हो गया है। आकांक्षा अवस्थी पर 11.50 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है। इस मामले में FIR भी दर्ज हो गई है।