Sonakshi Sinha Cold War With Sinha Family: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से जहां कई लोगों को खुशी हुई है। वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा के कुछ सदस्य इस शादी को कबूल नहीं पा रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाई लव सिन्हा के बाद अब पूनम सिन्हा ने भी बेटी सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। अब कई लोगों का यह मानना है कि लव सिन्हा के बाद पूनम सिन्हा भी जहीर इकबाल को अपना दामाद मान नहीं पा रही हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...
कई रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के एक महीने बाद मां पूनम सिन्हा ने बेटी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी दूसरे धर्म में जहीर इकबाल के साथ यह बात मां पूनम सिन्हा को कबूल नहीं थी। कईयों का कहना है कि सोनाक्षी की मां बेटी के पति जहीर को दामाद नहीं मान पा रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा को भी मंजूर नहीं था कि उनकी बहन जहीर इकबाल से शादी करें। इस शादी के होने के बाद से लव सिन्हा अपनी बहन से नाराज चल रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में भाई लव सिन्हा ने शामिल होने से साफ इनकार कर दिया था। भाई-बहन के बीच बातचीत भी एकदम बंद हो गई है।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में भले ही एक्ट्रेस के पेरेंट्स शामिल हुए नहीं थे लेकिन उनके चेहरे पर खास खुशी नहीं नहीं थी। इस शादी के बाद से झी पूरे सिन्हा परिवार में एक दरार सी आ गई है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। दिन में शादी करने के बाद इस कपल ने रात में सभी सेलेब्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद दो बार हनीमून पर जा चुके हैं। हनीमून के दौरान एन्जॉय करते हुए कपल की कई पिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।