Sonakshi-Zaheer ने न्यूयॉर्क की गलियों में मनाई सेकेंड मंथ एनिवर्सरी, प्यार के नशे में चूर होकर भूल बैठी मायका-ससुराल

​सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपना हनीमून पीरियड एन्जॉय कर रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी को कल पूरे दो महीने हो गए हैं, इस खास दिन को कपल ने मस्ती भरे अंदाज में मनाया। जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में साझा की, जिसमें आप कपल को मस्ती करते हुए देख सकते हैं।

​

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Aug 24 2024, 11:55 IST
सोनाक्षी-जहीर की शादी को हुए दो महीने Image Credit : Instagram01 / 08

सोनाक्षी-जहीर की शादी को हुए दो महीने

बॉलीवुड के न्यू मैरीड कपल सोनाक्षी सिंह और जहीर इकबाल शादी को दो महीने हो गए हैं । दो महीने बाद भी कपल अपना हनीमून पीरियड एन्जॉय कर रहे हैं। और अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस को अपनी ट्रिप की झलक फैंस को दिखा रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर मस्ती करते हुए वीडियो साझा कर रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों को देखकर फैंस ये बात बोल रहे हैं कि उन्हें अपने ससुराल और मायके की कोई फिक्र नहीं है। आइए आपको दिखाते हैं इनकी लेटेस्ट तस्वीरें

सोना की शादी को हुए दो महीने Image Credit : Instagram02 / 08

सोना की शादी को हुए दो महीने

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। कपल की शादी को बीते कल पूरे दो महीने हो गए। वह पहले से ही हनीमून पीरियड एन्जॉय कर रहे हैं ऐसे में इस खास दिन ने उनके लम्हे को और भी खास बना दिया।

शेयर की वीडियो Image Credit : Instagram03 / 08

शेयर की वीडियो

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेटेस्ट वीडियो साझा की है जिसमें दोनों न्यूयॉर्क की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं।

फनी मोमेंट्स Image Credit : Instagram04 / 08

फनी मोमेंट्स

इस वीडियो में जहीर सोनाक्षी खिलखिकार हर रहे हैं और अपने दिन को एन्जॉय कर रहे हैं। जहीर अपनी बीवी को हंसाते हुए वीडियो बना रहे हैं।

हनीमून पीरियड Image Credit : Instagram05 / 08

हनीमून पीरियड

कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ तस्वीरें साझा कर बताया था कि वह न्यूयॉर्क में अपना हनीमून पीरियड एन्जॉय कर रहे है। न्यूयॉर्क की गलियों में मस्ती करते हुए सोनाक्षी और जहीर नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस अपना प्यार लूटा रहे है।

पास्ता पार्टी Image Credit : Instagram06 / 08

पास्ता पार्टी

सोनाक्षी ने एक और वीडियो साझा की है जिसमें वह शेफ डेनी को पास्ता बनाते हुए दिखाया गया है। डेनी शाम की पार्टी के लिए डिनर बना रहे हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में फैंस शाम के जश्न को देख सकते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने बेचा घर Image Credit : Instagram07 / 08

सोनाक्षी सिन्हा ने बेचा घर

इन दिनों ये चर्चा तेज है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपना मुंबई वाला घर 25 करोड़ में बेच दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूत्र ने बताया कि सोनाक्षी के इस फैसले के पीछे की वजह ज़हीर से जुड़ी है, जो एक ऐसे परिवार से हैं जिसका कंस्ट्रक्शन का कारोबार है। उन्होंने कहा, "सोनाक्षी ने ज़हीर द्वारा विकसित की जा रही एक बिल्डिंग में एक बड़ा अपार्टमेंट खरीदा है।"

फैमिली ड्रामा Image Credit : Instagram08 / 08

फैमिली ड्रामा

बता दें कि सोनाक्षी जहीर की शादी के बाद से ही सोनाक्षी के मायके में उथल-पुथल की खबर चल रही है। रिपोर्ट्स की माने तो सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा उनकी शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि अभी तक लव सिन्हा का कोई बयान नहीं आया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!