Son Pari Cast: घर-घर में सबको फैन बनाकर आज कहां गए सोनपरी और उसके साथी; एक ने कहा दुनिया को अलविदा

Son Pari Cast Living This Type Of Life Now: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सोन परी' ने सालों पहले लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन आज इसकी स्टार कास्ट कहां है और कैसी जिंदगी जी रही है, इसके बारे में जानने के लिए फैंस खूब उत्सुक रहते हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 31 2026, 19:52 IST
Son Pari: ऐसी जिंदगी जी रहे हैं सोन परी के ये कलाकारImage Credit : Instagram01 / 08

Son Pari: ऐसी जिंदगी जी रहे हैं सोन परी के ये कलाकार

Son Pari Cast Living This Type Of Life Now: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सोन परी' ने सालों पहले लोगों का खूब दिल जीता था। साल 2000 में 'सोन परी' सीरियल की शुरुआत हुई थी। फ्रूटी से लेकर सोन परी और अल्तू तक कई किरदारों ने घर-घर में लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। लेकिन आज इसकी स्टार कास्ट कहां है और कैसी जिंदगी जी रही है, इसके बारे में जानने के लिए फैंस खूब उत्सुक रहते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको 'सोनपरी' के उन किरदारों की जिंदगी से रूबरू कराएंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-

तनवी हेगड़े (Tanvi Hegde)Image Credit : Instagram02 / 08

तनवी हेगड़े (Tanvi Hegde)

​तनवी हेगड़े ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब दिल जीता है। उन्होंने शो में फ्रूटी का रोल अदा किया था। वह 150 से ज्यादा एड फिल्म्स में काम कर चुकी हैं। लेकिन तनवी हेगड़े ने छोटे पर्दे से दूरी बना ली है।​

मृणाल कुलकर्णी (Mrinal Kulkarni)Image Credit : Instagram03 / 08

मृणाल कुलकर्णी (Mrinal Kulkarni)

​मृणाल कुलकर्णी ने केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि मराठी टीवी शोज में भी जबरदस्त पहचान बनाई थी। मृणाल कुलकर्मी इन दिनों मराठी थिएटर में भी धाक जमा रही हैं। वह विदेशों में भी मराठी थिएटर शोज से जुड़े टूर कर चुकी हैं।​

अशोक लोखंडे (Ashok Lokhande)Image Credit : Instagram04 / 08

अशोक लोखंडे (Ashok Lokhande)

​अशोक लोखंडे को 'सोनपरी' में अल्तू के तौर पर देखा गया था। वह कई हिंदी टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। हालांकि आखिरी बार अशोक लोखंडे 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आए थे।​

दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal)Image Credit : Instagram05 / 08

दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal)

​टीवी और बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बना चुकीं दीपशिखा नागपाल ने 'सोनपरी' में अहम भूमिका अदा की थी। वह सीरियल में रूबी बनी थीं, जो फ्रूटी के पिता से शादी करना चाहती थी। इन दिनों दीपशिखा नागपाल टीवी शोज में हाथ आजमा रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।​

शशिकला (Shashika)Image Credit : Instagram06 / 08

शशिकला (Shashika)

​बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शशिकला ने 'सोनपरी' में भी हाथ आजमाया था। वह शो में फ्रूटी की दादी बनी थीं। शशिकला को सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री से भी नवाजा गया था। लेकिन 2021 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।​

विवेक मुशरान (Vivek Mushran)Image Credit : Instagram07 / 08

विवेक मुशरान (Vivek Mushran)

टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले विवेक मुशरान ने फ्रूटी के पिता का किरदार अदा किया था। इन दिनों वह ओटीटी की दुनिया में हाथ आजमा रहे हैं।

उपासना सिंह (Upasana Singh)Image Credit : Instagram08 / 08

उपासना सिंह (Upasana Singh)

उपासना सिंह ने अपनी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वह 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं अब उपासना सिंह सोशल मीडिया पर रील वीडियोज बनाती नजर आती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!