Singham Again Box office: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दी है। एडवांस बुकिंग पर नजर डालने के बाद अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' अभिनेता के करियर की बिगेस्ट ओपनर साबित होने वाली है। हालांकि अजय देवगन की बीती 9 फिल्मों को कुछ खास ओपनिंग नहीं मिली है लेकिन 'सिंघम अगेन' ने सभी की कमी को पूरा कर दिया है। आइए इस लिस्ट में देखें अजय देवगन की बेस्ट ओपनर...
अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' को बॉक्स ऑफिस पर ठंडी ओपनिंग मिली थी। नीरज पांडे के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने पहले दिन महज 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की।
अजय देवगन स्टारर 'मैदान' की रिलीज को बहुत बार टाला गया था। भारतीय फुटबॉल पर आधारित यह स्पोर्ट्स ड्रामा ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रही थी।
'शैतान' मूवी में अजय देवगन के साथ आर माधवन नजर आए थे। विकास बहल के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इस मूवी ने रिलीज के दिन 15.21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।
अजय देवगन स्टारर 'भोला' ने ओपनिंग डे पर 11.20 करोड़ रुपये की ठीक-ठाक ओपनिंग ली थी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लोगों ने खास पसंद नहीं किया था।
15.38 करोड़ रुपये के साथ अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने धांसू ओपनिंग ली थी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर की भूमिका को दोहराया था।
अजय देवगन स्टारर 'थैंक गॉड' ने 8.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह नजर आए थे।
अजय देवगन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कमाई रिलीज वाले दिन की थी। यह एविएशन थ्रिलर पायलटों के सामने आने वाली चुनौतियों की सच्ची घटनाओं पर आधारित थी।
अजय देवगन ने फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में एक मराठा योद्धा की भूमिका निभाई थी। इस मूवी ने 15.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने बॉक्स ऑफिस पर 10.41 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। इस मूवी को लोगों ने पसंद किया था।
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर रिपोर्ट्स आ रही हैं कि ये फिल्म पहले दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेगी।