Suniel Shetty Rejected Movies: 90 के दशक से लेकर अब तक सुनील शेट्टी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव एक्टर्स में से एक हैं। 90s में एक से एक बेहतरीन मूवीज कर सुनील शेट्टी ने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। आज भी फैन्स सुनील शेट्टी की फिल्मों को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कभी सुनील शेट्टी को ऑफर हुई थीं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' को ठुकराने से पहले सुनील शेट्टी ने एक बार भी नहीं सोचा था। यह मूवी लोगों को पसंद आई थी।
सुनील शेट्टी ने खुद यह बताया था कि जब उन्हें 'बॉर्डर' ऑफर हुई तो उन्होंने शुरुआत में इसे करने से मना कर दिया था। बाद में अपनी सास के कहने पर सुनील शेट्टी ने यह फिल्म की।
सुनील शेट्टी को इस मूवी में सबसे पहले अक्षय कुमार की भूमिका ऑफर हुई थी लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण अभिनेता ने यह मूवी नहीं की।
खलनायक की भूमिका के लिए सुनील शेट्टी को मेकर्स ने फाइनल किया था। मगर बाद में तमिल अभिनेता आनंदराज ने यह भूमिका निभाई।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'लाल बादशाह' में ठाकुर दयाल सिंह की नकारात्मक भूमिका सुनील शेट्टी को मिली थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था और ये किरदार अमरीश पुरी ने निभाया था।
अक्षय कुमार के साथ लखन सिंह की नकारात्मक को निभाने से सुनील शेट्टी ने मना कर दिया था। बाद में यह रोल सोनू सूद के पास चला गया।