Tv Actresses Who are Superfit Mom: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की कई एक्ट्रेसेस मदरहुड के पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। ये एक्ट्रेसेस सिर्फ काम ही नहीं कर रही हैं। अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं। एक्ट्रेसेस ने अपनी हेल्थ को सबसे ऊपर रखा है। इस लिस्ट में श्वेता तिवारी, मंदिरा बेदी समेत कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। ये एक्ट्रेसेस फिटनेस फ्रीक हैं।
मंदिरा बेदी फिटनेस फ्रीक हैं। एक्ट्रेस 52 साल की उम्र में भी बला की खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर वर्कआफट करते हुए वीडियो शेयर करती हैं।
छवि मित्तल 2 बच्चों की मां हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती देखकर उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल हैं।
श्वेता तिवारी 2 बच्चों की मां हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। श्वेता अपनी बेटी पलक की मां नहीं बड़ी बहन लगती हैं।
कश्मीरा शाह फिटनेस फ्रीक हैं। एक्ट्रेस अपने फिटनेस रुटीन में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं करती हैं।
उर्वशी ढोलकिया को कोमालिका के रोल से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस की फिटनेस और खूबसूरती देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है।
43 साल की किश्वर मर्चेंट अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फिटनेस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
दलजीत कौर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है।
शिखा सिंह की फिटनेस देख फैंस भी हैरान रह जाते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करती हैं।