यूपी की महिलाएं घर बैठे शुरू करें ये 7 बिजनेस, कम निवेश में होगी अच्छी कमाई

उत्तर प्रदेश में रहती हैं और अपना खुद का काम कर कमाई करना चाहती हैं तो ये जानकारी आपके लिए ही है। आप घर बैठे ही कुछ कामों से पैसे कमा सकती हैं। आप अपने हुनर, स्थानीय संसाधनों और गांव में उपलब्ध सुविधाओं का इस्तेमाल कर खुद का काम शुरू कर सकती हैं।

Authored by: Shivani KotnalaUpdated Nov 27 2026, 13:52 IST
​गांव में दूध आसानी से उपलब्ध हो जाता है। महिलाएं घर पर दूध से देसी घी, मक्खन और पनीर तैयार कर बेच सकती हैं। इनकी बिक्री गांव के परिवारों, मिठाई की दुकानों, ढाबों और आसपास के बाजारों में की जा सकती है।Image Credit : IStock01 / 07

​गांव में दूध आसानी से उपलब्ध हो जाता है। महिलाएं घर पर दूध से देसी घी, मक्खन और पनीर तैयार कर बेच सकती हैं। इनकी बिक्री गांव के परिवारों, मिठाई की दुकानों, ढाबों और आसपास के बाजारों में की जा सकती है।

गांव की महिलाएं घर पर सिलाई मशीन लगाकर कपड़े सिलने का काम शुरू कर सकती हैं। इसमें महिलाओं के सूट, ब्लाउज, पेटीकोट, बच्चों के कपड़े सिलकर कमाई की जा सकती है। त्योहारों और शादी के सीजन में सिलाई के ऑर्डर बढ़ सकते हैं।Image Credit : IStock02 / 07

गांव की महिलाएं घर पर सिलाई मशीन लगाकर कपड़े सिलने का काम शुरू कर सकती हैं। इसमें महिलाओं के सूट, ब्लाउज, पेटीकोट, बच्चों के कपड़े सिलकर कमाई की जा सकती है। त्योहारों और शादी के सीजन में सिलाई के ऑर्डर बढ़ सकते हैं।

आप आम, नींबू, आंवला, मिर्च और गाजर का अचार बनाकर भी बेच सकती हैं। इसके अलावा आंवले और दूसरे फलों का मुरब्बा भी तैयार किया जा सकता है। Image Credit : IStock03 / 07

आप आम, नींबू, आंवला, मिर्च और गाजर का अचार बनाकर भी बेच सकती हैं। इसके अलावा आंवले और दूसरे फलों का मुरब्बा भी तैयार किया जा सकता है।

कम जगह और सीमित संसाधनों में बकरी पालन भी शुरू किया जा सकता है। महिलाएं शुरुआत में 2-3 बकरियां खरीदकर उनका पालन कर सकती हैं। बकरियों के बच्चे बेचने के अलावा दूध की बिक्री से भी आमदनी हो सकती है।Image Credit : IStock04 / 07

कम जगह और सीमित संसाधनों में बकरी पालन भी शुरू किया जा सकता है। महिलाएं शुरुआत में 2-3 बकरियां खरीदकर उनका पालन कर सकती हैं। बकरियों के बच्चे बेचने के अलावा दूध की बिक्री से भी आमदनी हो सकती है।

आप गांवों में उगने वाले फूलों से माला और पूजा के लिए फूलों की लड़ियां तैयार कर सकती हैं। मंदिरों, शादी समारोहों और पूजा सामग्री की दुकानों पर इनकी बिक्री की जा सकती है।Image Credit : IStock05 / 07

आप गांवों में उगने वाले फूलों से माला और पूजा के लिए फूलों की लड़ियां तैयार कर सकती हैं। मंदिरों, शादी समारोहों और पूजा सामग्री की दुकानों पर इनकी बिक्री की जा सकती है।

महिलाएं घर पर उड़द, मूंग और चने की दाल से पापड़ और बड़ी तैयार कर सकती हैं। नमकीन बनाकर भी बिक्री की जा सकती है। शुरुआत में आसपास के घरों और दुकानों को ग्राहक बनाया जा सकता है।Image Credit : IStock06 / 07

महिलाएं घर पर उड़द, मूंग और चने की दाल से पापड़ और बड़ी तैयार कर सकती हैं। नमकीन बनाकर भी बिक्री की जा सकती है। शुरुआत में आसपास के घरों और दुकानों को ग्राहक बनाया जा सकता है।

महिलाएं अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाकर स्थानीय दुकानों को सप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए कच्चा माल लेकर छोटे स्तर पर उत्पादन शुरू किया जा सकता है।Image Credit : IStock07 / 07

महिलाएं अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाकर स्थानीय दुकानों को सप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए कच्चा माल लेकर छोटे स्तर पर उत्पादन शुरू किया जा सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!