Shah Rukh Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 22 मई को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक की वजह से भर्ती हुए थे। इस खबर को जानने के बाद से फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे। एक्टर अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। एक्टर का परिवार अस्पताल के बाहर स्पॉट हुआ।
अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर के लिए रवाना हुए किंग खान। एक्टर के साथ उनका परिवार नजर आया।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शाहरुख अपने घर के लिए निकल गए। एक्टर ने इस दौरान छाते से अपना चेहरा छिपाया हुआ था।
अस्पताल के बाहर सुहाना अपने भाई अब्राहम के साथ नजर आ रही हैं। सुहाना ने इस दोरान पैप्स से कोई बातचीत नहीं की।
सुहाना पिता की तबीयत को लेकर काफी परेशान है। सुहाना के चेहरे पर मायूसी दिखाई दे रही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर आईपीएल मैच के फिनाले में शामिल होंगे। एक्टर अपनी टीम 'केकेआर' का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचेंगे।
शाहरुख खान की टीम आईपीएल मैच के फिनाले में पहुंच चुकी हैं। एक्टर अपनी टीम के दमदार प्रदर्शन से बेहद खुश है।