Bollywood Stars Spotted Today: अगस्त के पहले दिन बॉलीवुड के कई स्टार्स स्पॉट हुए। किसी का लुक वायरल हुआ, तो किसी की ड्रेस। जहां रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट संग घर देखने पहुंचे। तो वहीं जॉन अपनी अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मस्ती करते नजर आए। इसके अलावा शाहरुख खान मुंबई में पार्टी करने के बाद पैप्स के कैमरे में कैद हुए। इसके अलावा भी कई स्टार्स आज स्पॉट हुए, जिनकी तस्वीरें आते ही छा गईं।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जिम के बाहर स्पॉट हुईं। सुहाना खान जिम लुक खूब वायरल हो रहा है।
आलिया भट्ट आज रणबीर कपूर संग घर देखने पहुंची थीं। इस दौरान आलिया भट्ट कार में बैठी नजर आईं।
ऐश्वर्या राय आज अपनी बेटी संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी की तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
शाहरुख खान आज पार्टी के बाद स्पॉट हुए। कई दिनों के बाद किंग खान की झलक देखने के बाद फैंस गदगद हो गए।
जॉन अब्राहम आज फिल्म वेदा ट्रेलर लॉन्च पर दिखाई दिए। जॉन अब्राहम का लुक लोगों का दिल जीत रहा है।
वरुण धवन आज 'सिटाडेल' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सामंथा रुथ प्रभु के साथ मस्ती करते हुए नजर आए।
मां नीतू कपूर और पत्नी आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर घर देखने पहुंचे थे। इस दौरन रणबीर कपूर कूल लुक में नजर आए।
श्रद्धा कपूर आज अपने नए लुक में नजर आईं। श्रद्धा कपूर का नया लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया।