​चाचा की उम्र के एक्टर से ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं ये हसीनाएं, स्क्रीन पर देखकर लोगों को लगी थी मिर्ची​

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम और टैलेंट के आगे उम्र नहीं देखी जाती। आपका काम ही आपकी पहचान होता है, फिल्मों में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि छोटे उम्र की हसीनाएं भी अपने से आधे उम्र के बड़े हीरो से रोमांस कर लेती हैं। हालांकि जब यह जोड़ी स्क्रीन पर आती है तो बवाल हो जाता है। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Dec 16 2025, 21:10 IST
फिल्मों में नहीं देखा उम्र का फासला Image Credit : Facebook01 / 07

फिल्मों में नहीं देखा उम्र का फासला

बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि हीरो-हीरोइन से बड़ा होता है या छोटा होता है । कई बार तो दोनों के बीच इतना उम्र का फासला होता है कि ऑनस्क्रीन यह साफ दिखाई देता है । आज हम उन ऑनस्क्रीन जोड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके बीच उम्र का लंबा-चौड़ा फासला है। फिर भी इन्होंने फिल्म में लवर्स का किरदार निभाया।

फातिमा सना शेख Image Credit : Facebook02 / 07

फातिमा सना शेख

फिल्म आप जैसा कोई में फातिमा सना शेख आर माधवन का प्यार बनी थी। फिल्म में दोनों के कोई ऐसे रोमांटिक सीन तो नहीं थे लेकिन इनके बीच प्यार की जबरदस्त बान्डिंग दिखाई थी। बता दें कि इनके बीच कम से कम 20 साल का एज गैप है।

मृणाल ठाकुर Image Credit : Facebook03 / 07

मृणाल ठाकुर

फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन ने मृणाल ठाकुर के साथ खूब रोमांस किया था। बता दें कि दोनों के बीच 24 साल का उम्र का गैप है।

ऐश्वर्या राय Image Credit : Facebook04 / 07

ऐश्वर्या राय

फिल्म ए दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या के रोमांस ने आग लगा दी थी। हालांकि इनके एज गैप पर भी खूब सवाल उठे थे। दोनों के बीच उम्र का काफी फासला है

सारा अर्जुन Image Credit : Facebook05 / 07

सारा अर्जुन

फिल्म धुरंधर में सारा अर्जुन और रणवीर सिंह के रोमांस को देखकर लोगों को खूब मिर्ची लगी। हो भी क्यों न दोनों उम्र के हिसाब से काफी छोटे बड़े हैं। एक तरफ जहां सारा अर्जुन केवल 19 साल की हैं वहीं रणवीर सिंह 40 साल के हैं।

रश्मिका मंदाना Image Credit : Facebook06 / 07

रश्मिका मंदाना

सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने फिल्म सिकंदर ने रोमांस लड़ाया था। जब यह फिल्म रिलीज हुई तो जनता ने दोनों के बीच एज गैप पर सवाल खड़े किए थे। दोनों की उम्र के बीच 20 साल का फासला है।

रकुल प्रीत सिंह Image Credit : Facebook07 / 07

रकुल प्रीत सिंह

फिल्म दे दे प्यार दे और दे दे प्यार दे 2 में रकुल प्रीत ने अजय देवगन के साथ जमकर रोमांस किया। दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर खूब पसंद भी किया गया। बता दें कि दोनों स्टार्स के बीच उम्र का बड़ा फसला है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!