सलमान खान के गुस्से ने कच्चा चबाया ऐश्वर्या-विवेक समेत इन सितारों का करियर, हाथ फैलाकर काम मांगने पर भी मिला ठेंगा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कहा जाता है कि सलमान खान जिस पर मेहरबान हो जाए तो उसका करियर बन जाता है। वहीं, अगर वो किसी से खफा हो जाए तो उसका करियर चौपट हो जाता है। उन पर अक्सर सेलेब्स के करियर को बर्बाद करने का आरोप लगता रहा है। इस लिस्ट में सोनू निगम से लेकर विवेक ओबेरॉय का नाम शामिल है।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Jun 10 2024, 14:03 IST
सलमान खान के गुस्से ने कच्चा चबाया ऐश्वर्या-विवेक समेत इन सितारों का करियर, हाथ फैलाकर काम मांगने पर भी मिला ठेंगाImage Credit : Instagram01 / 08

सलमान खान के गुस्से ने कच्चा चबाया ऐश्वर्या-विवेक समेत इन सितारों का करियर, हाथ फैलाकर काम मांगने पर भी मिला ठेंगा

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक है। भाईजान जिस पर मेहरबान हो जाते हैं उसकी किस्मत चमका देते हैं। वहीं, अगर वो किसी से खफा हो जाते हैं तो उसका करियर बर्बाद कर देते हैं। सलमान के गुस्सा का सामना सेलेब्स को भी करना पड़ा है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर अरिजीत सिंह तक का नाम शामिल है।

अरिजीत सिंहImage Credit : Instagram02 / 08

अरिजीत सिंह

अरिजीत ने बताया था कि सलमान ने उनकी फिल्म से उनका गाना हटवा दिया था। बाद में अरिजीत ने सलमान से माफी मांग ली थी।

अनुराग कश्यपImage Credit : Instagram03 / 08

अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने सलमान को तेरे नाम में बाल हटाने के लिए कहा था। इसके बाद प्रोड्यूसर ने ऑफिस बुलाकर उनकी बेइज्जती की थी। इसके बाद उन्हें हटाकर ये फिल्म सतीश कौशिक को दे दी गई।

विवेक ओबेरॉयImage Credit : Instagram04 / 08

विवेक ओबेरॉय

विवेक ने सबसे पहले मीडिया के सामने सलमान के दादागिरी के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसकी कीमत विवेक को अपने करियर से चुकानी पड़ी। मेकर्स ने विवेक से किनारा कर लिया।

ऐश्वर्या रायImage Credit : Instagram05 / 08

ऐश्वर्या राय

सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय के करियर को काफी नुकसान हुआ। उन्हें एक दम से काफी फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में भी इसका जिक्र किया था। मेकर्स ने सलमान की वजह से ऐश से दूरी बना ली थी।

अभिनव कश्यपImage Credit : Instagram06 / 08

अभिनव कश्यप

अनुराग कश्यप के छोटे भाई अभिनव ने सलमान और उनके परिवार के बारे में बहुत बुरा-बुरा बोला था। अभिनव ने सलमान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश की।

सोना मोहपात्राImage Credit : Instagram07 / 08

सोना मोहपात्रा

सोना मोहपात्रा ने सलमान खिलाफ के काफी कुछ बोला था जिसके बाद उनके करियर का ग्राफ एक दम ही गिर गया।

साहिल खानImage Credit : Instagram08 / 08

साहिल खान

स्टाइल फिल्म से साहिल खान को पहचान मिली थी। साहिल ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि एक खान ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया। लोग समझ गए कि वो सलमान की बात कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!