​ढलने लगी है इन टीवी हसीनाओं की जवानी, अब मिलने लगा है मां- सास का किरदार​

रूपाली गांगुली से लेकर अंकिता लोखण्डे तक टीवी की ये हसीनाएं जो अपने शो से सबके दिलों पर राज करती थी। अब इनकी जगह नई एक्ट्रेस ने ले ली है, बढ़ती उम्र की वजह से इन्हें मां और सास का रोल भी मिलने लगा है।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Mar 23 2024, 11:05 IST
सास के किरदार के लिए परफेक्ट हैं ये टीवी हसीनाएं Image Credit : Instagram01 / 09

सास के किरदार के लिए परफेक्ट हैं ये टीवी हसीनाएं

टीवी के स्टार्स हर भारतीय घरों में राज करते हैं। लोग अपने फेवरेट किरदार को अलग अलग तरह का रोल करते हुए देखना चाहते हैं। हसीनाएं जो पहले बहू और बेटी बनकर टीवी पर छाई रहती थी। वहीं इन हसीनाओं की उम्र अब ढलने लगी हैं अंकिता लोखण्डे से लेकर शिल्पा शिंदे तक इन हसीनाओं को फैंस सास या मां के किरदार में देखना चाहते हैं। अब इनकी जगह नई एक्ट्रेस ने ले ली है, बढ़ती उम्र की वजह से इन्हें मां और सास का रोल भी मिलने लगा है।​

रूपाली गांगुली Image Credit : Instagram02 / 09

रूपाली गांगुली

रूपाली गांगुली इन दिनों अनुपमा में मां के साथ-साथ दादी का किरदार कर रही हैं। यह रोल रूपाली की उम्र के अनुसार सही लग रहा है और फैंस को पसंद आ रहा है।

अंकिता लोखण्डे Image Credit : Instagram03 / 09

अंकिता लोखण्डे

बिग बॉस 17 में जब से फैंस ने अंकिता को बिना मेकअप के देखा है तभी से फैंस उन्हें उम्रदराज बता रहे हैं। वह इन दिनों टीवी से दूर हैं अगर टीवी पर वापिस आती हैं तो उन्हें बड़ी उम्र का किरदार ही मिलेगा।

सृष्टि झाImage Credit : Instagram04 / 09

सृष्टि झा

सृष्टि झा ने कई सालों तक टीवी पर राज किया लेकिन अब उनकी जवानी फीकी पड़ती नजर आ रही है। फैंस उन्हें मां या सास के किरदार में देखना चाहते हैं।

शिल्पा शिंदे Image Credit : Instagram05 / 09

शिल्पा शिंदे

सबकी फेवरेट भाभी जी शिल्पा शिंदे अब टीवी की दुनिया से दूर है। बिग बॉस 15 जीतने के बाद वह कहीं दिखाई नहीं दी। शिल्पा ने अभी तक शादी नहीं की और वह 46 साल की हो गई हैं।

दीपिका कक्कड़ Image Credit : Instagram06 / 09

दीपिका कक्कड़

शोएब से शादी करने के बाद दीपिका मानो टीवी की दुनिया से गायब हो गई। बिग बॉस के बाद उन्हें किसी बड़े शो में दिखाई नहीं दी। वह घर पर रहकर अपनी लाइफ इन्जॉय कर रही हैं।

दीपिका सिंह Image Credit : Instagram07 / 09

दीपिका सिंह

टीवी की संध्या बिंदनी ने एक बार फिर टीवी पर एंट्री मारी है। वह भाग्य लक्ष्मी में भाभी का किरदार कर रही हैं।

दिव्यांका त्रिपाठीImage Credit : Instagram08 / 09

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अब वेब शो में काम कर रही हैं। वह 40 के करीब हो गई हैं। अगर दोबारा टीवी पर आती हैं तो उन्हें मां का किरदार ही दिया जाएगा।

रश्मि देसाई Image Credit : Instagram09 / 09

रश्मि देसाई

उतरन फेम रश्मि देसाई अपने नेगटिव किरदार में खूब पसंद की जाती थी। बिग बॉस में भी अपने हुनर का जादू चालाने वाली एक्ट्रेस अब इंडस्ट्री से दूर है। उनकी उम्र 38 हो गई है अब वह किसी शो में नजर नहीं आ रही।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!