​डॉन 3 से पहले इन फिल्मों को ठोकर मार चुके हैं रणवीर सिंह, खुद के करियर के साथ कर बैठे थे खिलवाड़​

​बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद उनका हौसला सातवें आसमान पर है। हालांकि अभी खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह ने दोन 3 को रिजेक्ट कर दिया है। डॉन 3 जोकि बड़ा प्रोजेक्ट था उससे पीछे हटना समझदारी नहीं हो सकती। आइए आपको बताते हैं इससे पहले रणवीर सिंह और कितनी फिल्में रिजेक्ट कर चुके हैं।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Dec 23 2025, 16:49 IST
रणवीर सिंह ने रिजेक्ट की ये बड़ी फिल्में Image Credit : Imdb01 / 06

रणवीर सिंह ने रिजेक्ट की ये बड़ी फिल्में

रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार हैं। चाहे हीरो का रोल हो या विलेन का उन्होंने हर किरदार में कमाल किया था। हाल ही में आई उनकी फिल्म धुरंधर भी खूब चर्चा बटौर रही है। धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। हाल ही में उनके डॉन 3 से निकलने की खबर सामने आई है। आइए आपको बताते हैं रणवीर और किन फिल्मों को रिजेक्ट कर चुका है।

डॉन 3 Image Credit : Imdb02 / 06

डॉन 3

हाल ही में आई लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर निर्मित फिल्म डॉन 3 से पैर पीछे कर लिए हैं। वह ये मूवी नहीं करना चाहते। हालांकि अभी तक इस रिपोर्ट पर रणवीर सिंह की टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है ।

कबीर सिंह Image Credit : Imdb03 / 06

कबीर सिंह

शाहिद कपूर की हिट फिल्मों में शुमार कबीर सिंह पहले रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा शाहिद की जगह रणवीर को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि रणवीर सिंह ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया।

लव एंड वॉर Image Credit : Imdb04 / 06

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म लव एंड वॉर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट यह थी कि भंसाली रणबीर कपूर की जगह रणवीर सिंह को लेना चाहते थे। रणवीर ने इसे मना कर दिया, बाद में रणबीर कपूर को अप्रोच किया गया।

सैम बहादुर Image Credit : Imdb05 / 06

सैम बहादुर

मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर को दर्शकों ने पसंद किया था। यह प्रोजेक्ट भी रणवीर सिंह को ऑफर हुआ था। हालांकि उस समय रणवीर सिंह फोलम 83 की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया।

एनिमल Image Credit : Imdb06 / 06

एनिमल

2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एनिमल ने बॉक्सऑफिस पर हंगमा कर दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि रणबीर कपूर से पहले संदीप रेड्डी वांगा ने रणवीर सिंह से बात की थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!