बॉलीवुड में जल्द ही बदलाव की क्रांति आने वाली है। एक तरफ जहां बैक टू बैक स्टारकिड्स डेब्यू कर रहे हैं। वहीं फैंस को ये आउटसाइडर टैलेंटिड स्टार काफी पसंद आ रहे हैं। किल, बैड्स ऑफ बॉलीवुड, मुंज्या और ऐसी कितनी ही फिल्में इसका उदाहरण हैं। इन्हें देखकर पता चलता है कि अब लोग असली टैलेंट की पहचान करना समझ चुके हैं। जिसके चलते ये कहा जा सकता है कि अब स्टारकिड्स नहीं आउटसाइडर की सरकार आने वाली है।
हाल ही में अपनी एक्टिंग से दिल पर छाने वाले लक्ष्य लालवानी ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड में कमाल कर दिखाया। वह सीरीज से काफी पॉपुलर हुए। इससे पहले लक्ष्य ने फिल्म 'किल ' में दमदार एक्टिंग की थी। लक्ष्य ने टीवी से अपना करियर शुरू किया था, आज वह मेहनत के दम पर यहां पहुंचे हैं।
अभिनेता राघव जुयाल ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। वह एक डांसर बनकर यहां आए थे। उसके बाद वह एंकर बने। इसके बाद राघव को फिल्मों से ऑफर आने लगे। अब राघव से डिमांडिंग हीरो की लिस्ट में आ गए हैं।
दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने बॉलीवुड में आउटसाइडर के तौर पर एंट्री ली थी। सान्या एक डान्सर थी, जिन्होंने डांस इंडिया डांस से टीवी पर कदम रखा था। आज सान्या इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। हाल ही में वह सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आई थी।
धड़क 2 अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। अपने टैलेंट के दम पर सिद्धांथ ने अलग पहचान बनाई है। गली बॉय से सिद्धांत पॉपुलर हुए थे। उसके बाद एक्टर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इंडस्ट्री के सॉफ्ट बॉय बनकर छाए रोहित ने अपनी स्मार्टनेस से लड़कियों का दिल जीत लिया है। पहले ओटीटी अब थिएटर से रोहित धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही में उन्हें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देखा गया। जिसके लिए उन्हें जमकर तारीफ मिल रही है।
बंटी और बबली 2 से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली शरवरी वाघ ने 'मुंज्या' से लाखों दिलों को जीत लिया। शरवरी वाघ अब यशराज फिल्म्स के बैनर तले 'अल्फा' में नजर आने वाली है। फैंस ने इनकी किस्मत को चमका दिया।