Naagin 7: लीप की खातिर शो में हुई एक साथ इन 5 कलाकारों की एंट्री, TRP के लिए एकता कपूर ने खेला दांव

Naagin 7 These Stars Enters In Show For TRP: टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' में एक साथ पांच कलाकारों की एंट्री हुई है। एकता कपूर ने टीआरपी के लिए "नागिन 7' पर बड़ा दांव खेला है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Apr 25 2026, 13:36 IST
'नागिन 7' में होगी इन कलाकारों की एंट्रीImage Credit : Star's Instagram01 / 07

'नागिन 7' में होगी इन कलाकारों की एंट्री

Naagin 7 These Stars Enters In Show For TRP: टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अपनी धाक जमाई हुई है। लेकिन 'नागिन 7' को टीआरपी में लगातार पछाड़ मिल रही है। ऐसे में एकता कपूर ने शो पर एक बार फिर से दांव खेलने का फैसला किया है। प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर 'नागिन 7' में एक छोटा सा लीप आने वाला है, जिसके बाद सीरियल में कई नए कलाकारों की एंट्री होने वाली है। ये कलाकार आहाना और आर्यमन की जिंदगी में अहम भूमिका अदा करेंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'नागिन 7' में कदम रखने वाले इन सितारों पर-

कृष्णा शेट्टी (Krishna Shetty)​Image Credit : Star's Instagram02 / 07

कृष्णा शेट्टी (Krishna Shetty)​

​टीवी के पॉपुलर एक्टर कृष्णा शेट्टी, एकता कपूर के 'नागिन 7' में कदम रखने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो वह शो में आहाना के बड़े भाई का रोल अदा करेंगे।​

अजीता कुलकर्णी (Ajita Kulkarni)Image Credit : Star's Instagram03 / 07

अजीता कुलकर्णी (Ajita Kulkarni)

मराठी सिनेमा का पॉपुलर चेहरा अजीता कुलकर्णी, एकता कपूर के 'नागिन 7' में कदम रखेंगी। इस सीरियल में वह आहाना की मां का रोल निभाएंगी।

मोहित दुसेजा (Mohit Duseja)Image Credit : Star's Instagram04 / 07

मोहित दुसेजा (Mohit Duseja)

​मोहित दुसेजा ने अपने अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। वहीं अब वह 'नागिन 7' में कदम रखने के लिए तैयार हैं। शो में वह आहाना के छोटे भाई का रोल अदा करेंगे, जो सबसे मस्तीखोर होगा।​

रवि भाटिया (Ravi Bhatia)Image Credit : Star's Instagram05 / 07

रवि भाटिया (Ravi Bhatia)

रवि भाटिया 'जोधा अकबर' जैसे कई हिट शो में नजर आ चुके हैं। वह 'नागिन 7' में भी कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि रवि भाटिया के किरदार से पर्दा अभी तक नहीं उठा है।

​मीनाक्षी वर्मा (Meenakshi Verma)​Image Credit : Star's Instagram06 / 07

​मीनाक्षी वर्मा (Meenakshi Verma)​

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मीनाक्षी वर्मा ने कई सीरियल्स और शोज से लोगों का दिल जीता है। वह 'नागिन 7' में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन उनका किरदार भी अभी तक सामने नहीं आया है।

'नागिन 7' में आएगा ये महाट्विस्टImage Credit : Star's Instagram07 / 07

'नागिन 7' में आएगा ये महाट्विस्ट

प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर 'नागिन 7' में महाट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि आहाना, आर्यमन को छोड़कर शादी करने का फैसला करेगी। वहीं दूसरी ओर राधिका और आहाना बहनें निकलेंगी, जिससे सीरियल एक दिलचस्प मोड़ लेगा।

End of Photo Gallery